{"_id":"635c2b602e4d053be54275a4","slug":"nia-team-reached-hiranagar-in-drone-dropping-case-interrogation-of-suspects-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: ड्रोन ड्रॉपिंग मामले में हीरानगर पहुंची एनआईए टीम, संदिग्धों से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: ड्रोन ड्रॉपिंग मामले में हीरानगर पहुंची एनआईए टीम, संदिग्धों से पूछताछ जारी
Sat, 29 Oct 2022 01:29 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:29 AM IST
सार
हरियाचक निवासी हबीब और छब्बे चक निवासी फिरोज और शिफु के घर पहुंची एनआईए के टीम ने गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं। लगभग ढाई घंटे बाद शाम के समय टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
एनआईए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप गिराने के मामले में पकड़े गए आतंकियों के संबंध में एनआईए की जांच जारी है। शुक्रवार को एनआईए की टीम हरिया चक और छब्बे चक में पहुंची।
विज्ञापन
राजबाग पुलिस थाने में 29 जून को दर्ज एफआईआर संख्या 114/2022 में एनआईए ने 30 जुलाई को एक बार फिर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।
पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स की मदद से कश्मीर में हथियारों की सप्लाई के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए खेप गिराने और इसके लिए भारतीय सीमा में बैठे आतंकी मददगारों (स्लीपर सेल) का भी खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन
इसके बाद से मामले में लगातार संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाचक निवासी हबीब और छब्बे चक निवासी फिरोज और शिफु के घर पहुंची एनआईए के टीम ने गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं। लगभग ढाई घंटे बाद शाम के समय टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन