फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Investigation Agency NIA raids 16 places in Jammu & Kashmir in connection with cases of the publication of Voice of Hind magazine

जम्मू-कश्मीर: एनआईए का 16 जगहों पर छापा, वॉयस ऑफ हिंद और टीआरएफ के ठिकानों पर जारी है कार्रवाई

Sun, 10 Oct 2021 09:11 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Oct 2021 09:11 AM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 'वॉयस ऑफ हिंद' पत्रिका (जिसका मकसद प्रभावशाली युवाओं को उकसाना और कट्टरपंथी बनाना है) के प्रकाशन और आईईडी की बरामदगी के संबंध में जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापा मारा है। 

विज्ञापन
National Investigation Agency NIA raids 16 places in Jammu & Kashmir in connection with cases of the publication of Voice of Hind magazine
एनआईए की कार्रवाई के दौरान मौजूद सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापा मारा है। कुलगाम, बारामुला, श्रीनगर, अनंतनाग में कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि वॉयस ऑफ हिंद पत्रिका से जुड़े मामलों में यह कार्रवाई हो रही है। बताया जा रहा है कि टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) के कमांडर सज्जाद गुल के घर पर भी अधिकारियों ने छापा मारा है। 'वॉयस ऑफ हिंद' पत्रिका (जिसका मकसद युवाओं को उकसाना और कट्टरपंथी बनाना है) के प्रकाशन और आईईडी की बरामदगी के संबंध में जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर कार्रवाई जारी है। जिसमें एजाज अहमद टाक पुत्र गुलाम मोहम्मद टाक, मुदासिर अहमद अहंगर पुत्र गुलाम मोहिउद्दीन अहंगर, नसीर मंजूर मीर पुत्र मंज़ूर अहमद मीर और जुनैद हुसैन खान पुत्र मोहम्मद हुसैन खान को अचबल थाने ले जाया गया है, पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन


घाटी में ताबड़तोड़ छापे, 500 से ज्यादा संदिग्ध पकड़े गए
कश्मीर घाटी में इस महीने हुई टारगेट किलिंग के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस बीच हमले में शामिल आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे कश्मीर में कई जगहों पर छापे मारकर 500 से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए युवाओं में पत्थरबाज, ओजीडब्ल्यू की संदिग्ध सूची में शामिल युवा और जमात-ए-इस्लामी व तहरीक-ए-हुर्रियत से जुड़े कैडर भी हैं। केंद्र से भेजे गए आईबी के वरिष्ठ अधिकारी पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- हत्या के बाद दहशत: घाटी में अल्पसंख्यक समुदाय के कर्मियों को 10 दिन का अवकाश, 500 से अधिक कर्मचारी जम्मू रवाना    
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यकों की कॉलोनियों में सुरक्षा बढ़ाई गई
घाटी के सभी जिलों में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही अल्पसंख्यकों की कॉलोनियों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। कुछ नाके बढ़ाए गए हैं, जहां से आने जाने वाले प्रत्येक की तलाशी ली जा रही है। सूत्रों ने बताया कि टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद पूरी घाटी में छापे मारकर संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है। बताते हैं कि श्रीनगर से 70 युवाओं को उठाया गया है। इनमें से ज्यादातर डाउनटाउन से जुड़े हैं जिनका पत्थरबाजी व अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल रहने का इतिहास रहा है। गांदरबल से 45, शोपियां से 40, बडगाम से 30 युवाओं को हिरासत में लिया गया है। अनंतनाग के बिजबिहाड़ा से भी युवक उठाए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिलहाल पकड़े गए युवाओं से पूछताछ की जा रही है। इनका घटना से फिलहाल कोई संबंध स्थापित नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed