{"_id":"5d3f7af98ebc3e6cec0c82d8","slug":"nia-taking-man-on-remand-over-allegation-to-work-with-jaish-e-mohammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैश के साथ काम करने का है आरोप, एनआईए ने रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैश के साथ काम करने का है आरोप, एनआईए ने रिमांड पर लिया
Tue, 30 Jul 2019 04:32 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 30 Jul 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने कोट भलवाल सेंट्रल जेल से जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के लिए काम करने वाले आरोपी को पकड़ा है। पुलवामा जिले के त्राल के रहने वाले मुजफ्फर भट्ट को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत जेल में रखा गया है। एनआईए ने इसे जेल से लाकर दिल्ली के एनआईए स्पेशल कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे नौ दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
भट्ट पर आरोप है कि वह मारे गए आतंकी मुद्दसिर अहमद के लगातार संपर्क में था। मुद्दसिर के मारे जाने से पहले व्हॉटसएप पर दोनों के बीच बात होती थी। इसी साल मार्च के महीने में पाकिस्तान में बैठे जैश के आतंकियों के नेटवर्क का खुलासा हुआ था। इस सिलसिले में एनआईए ने सज्जाद अहमद खान, बिलाल मीर और तनवीर अहमद गनेई को पहले से ही पकड़ रखा है। यह लोग देश में आतंकी गतिविधियां चलाने में शामिल हैं।
विज्ञापन