{"_id":"5d1b81a78ebc3e3cca07b2f9","slug":"nia-summons-syed-ali-shah-geelani-grandson-in-jammu-kashmir-terror-funding-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेरर फंडिंग मामले में गिलानी के पोते को फिर समन, एनआईए ने नौ जुलाई को दिल्ली किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेरर फंडिंग मामले में गिलानी के पोते को फिर समन, एनआईए ने नौ जुलाई को दिल्ली किया तलब
Wed, 03 Jul 2019 12:04 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में एक बार फिर हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैय्यद अली शाह गिलानी के पोते अनीस उल इस्लाम को समन भेजा है। उसे पूछताछ के लिए 9 जुलाई को दिल्ली बुलाया गया है। अनीस अल्ताफ शाह का बेटा है।
विज्ञापन
इस मामले में एनआईए द्वारा कई बार घाटी के अलगाववादियों के घरों पर छापेमारी कर कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त किए गए थे। जिनके घरों पर छापा मारा गया उनमें हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक, नसीम गिलानी, जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक, जफ्फर अकबर भट, अशरफ सहराई, मसर्रत आलम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
एनआईए द्वारा 2017 में टेरर फंडिंग मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस मामले में कई अलगाववादी नेता जेलों में बंद भी हैं।