फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nia summit first chargesheet against terrorist naved

नावेद, नोमान की राइफलों से चलीं थीं 77 गोलियां

Sat, 20 Feb 2016 10:54 AM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
nia summit first chargesheet against terrorist naved

उधमपुर में बीएसएफ पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकी नावेद और अबु नोमान की एके-47 राइफलों से कुल 77 गोलियां चलीं थीं। मौका-ए-वारदात से मिले गोलियों के खोखे और राइफलों की गहन जांच के बाद सीएफएसएल चंडीगढ़ ने अपनी बैलिस्टिक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन


जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने अदालत में पेश पहली चार्जशीट में कहा कि मारे गए अबु नोमान के शव के पास से एके-47 राइफल (नंबर टी-4387) और जिंदा पकड़े गए नावेद के पास से एके-47 (271783) मिली थी।
विज्ञापन


मौके से मिले गोलियों के खोखे और राइफलें सीएफएसएल चंडीगढ़ के पास जांच को भेजी गईं थीं। सीएफएसएल की बैलिस्टिक रिपोर्ट (सी/1646/बीए/95/15/201) के अनुसार अबु नोमान की राइफल से 41 और नावेद की राइफल से 36 गोलियां चलीं थीं। रिपोर्ट से लगे आरोप और पुख्ता हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए ने चार्जशीट में 165 दस्तावेजी और 180 मौखिक साक्ष्य पेश किए

nia summit first chargesheet against terrorist naved

पांच अगस्त 2015 को उधमपुर में पाकिस्तानी आतंकियों की ओर से बीएसएफ पर किए गए हमले में दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक दर्जन से ज्यादा जख्मी हो गए थे।

जवाबी कार्रवाई में अबु नोमान को जवानों ने ढेर कर दिया था, जबकि नावेद को दो ग्रामीणों ने जिंदा पकड़ लिया था। एनआईए ने चार्जशीट में 165 दस्तावेजी और 180 मौखिक साक्ष्य पेश किए हैं। इससे हमले के आरोपियों पर लगे आरोप पुख्ता किए गए हैं।

चार्जशीट में बताया गया कि नियंत्रण रेखा से घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी आतंकी आधुनिक सेवाओं से लैस थे और उनके पास से ताइवान के निर्मित ई ट्रैक्स उच्च संवेदनशील जीपीएस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed