फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA reached narsu with terrorist naved

नावेद को नरसू लेकर पहुंची एनआईए, पूछताछ

Mon, 24 Aug 2015 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/चिनैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/चिनैनी Updated Mon, 24 Aug 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
NIA reached narsu with terrorist naved

श्रीनगर में लश्कर-ए-तैय्यबा के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद एनआईए की टीम नावेद और गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर को लेकर रविवार को नरसू पहुंची, जहां उसने बीएसएफ की कानवाई पर हमला किया था।

विज्ञापन


गुपचुप तरीके से आई टीम नावेद को लेकर जम्मू चली गई। जम्मू में उससे नरसू के स्लीपर सेल की जानकारी ली जाएगी। डीआईजी सुरेंद्र गुप्ता ने नावेद के नरसू में पहुंचने की पुष्टि की।
विज्ञापन


नावेद को एनआईए की टीम चिनैनी के नरसू नाले लेकर सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहुंची। टीम को शक है कि नरसू में कोई स्लीपर सेल है। इस स्लीपर सेल ने ही आतंकी नावेद और उसके साथी मोमिन को हथियार दिए। हथियार पहले ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नावेद और उसके साथी को नरसू तक पहुंचाने वाले ड्राइवर को कश्मीर से पहले ही पकड़ लिया गया है। ट्रक ड्राइवर और नावेद के साथ एनआईए की टीम और जांच अधिकारी अतुल गोयल सुबह पहुंचे।

नावेद और ट्रक ड्राइवर से आंखों देखा हाल सुना। उसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की गई। टीम ने नावेद से पूछा कि वे ट्रक से कहां उतरे और फिर कहां-कहां गए। ट्रक ड्राइवर और नावेद ने टमाटर मोड़ में भी बताया कि किस जगह पर सभी ने खाना खाया।

इसके बाद सभी नरसू पहुंचे। एक होटल में चाय पी और उसके बाद बीएसएफ की कानवाई पर हमला कर दिया। ज्ञात हो कि पिछले चार दिनों से नावेद को लेकर एनआईए की टीम श्रीनगर में थी।


कुछ देर रुकने के बाद टीम नावेद को लेकर जम्मू चली गई। नावेद के पहुंचने के  दौरान स्थानीय पुलिस ने भी सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए थे। एनआईए की टीम के सूत्रों के अनुसार नरसू में लश्कर-ए-तोयबा का कोई स्लीपर सेल है।

इस स्लीपर सेल की जानकारी और घटना को अंजाम देने की पूरी वारदात की एनआईए की टीम ने जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed