फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA raids Rajori with Shamsi caught in terror funding

जम्मू कश्मीर: टेरर फंडिंग में पकड़े शमसी को साथ लेकर एनआईए की राजोरी में दबिश, एएचईटी ने जुड़े लोगों से पूछताछ

Sun, 16 Oct 2022 01:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 16 Oct 2022 01:14 AM IST
सार

एनआईए की राजोरी पहुंची टीम ने शमसी के संपर्क में आने वाले ऐसे लोगों से पूछताछ की है, जिन पर शमसी के साथ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका है। फिलहाल एनआईए ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
NIA raids Rajori with Shamsi caught in terror funding
NIA raids - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार अल हुदा एजुकेशनल ट्रस्ट (एएचईटी) राजोेरी के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर शमसी को शनिवार एनआईए टीम राजोरी लेकर पहुंची। एनआईए ने शमसी को साथ लेकर उसके संपर्क में रहे कुछ लोगों के घरों में जाकर पूछताछ की। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एनआईए की राजोरी पहुंची टीम ने शमसी के संपर्क में आने वाले ऐसे लोगों से पूछताछ की है, जिन पर शमसी के साथ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका है। फिलहाल एनआईए ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। मोहम्मद आमिर शमसी अल हुदा एजुकेशन ट्रस्ट राजोेरी की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
विज्ञापन


जमात-ए-इस्लामी (जेआई) जम्मू-कश्मीर पर प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन उसके कई फ्रंटल संगठन गतिविधियां चला रहे थे। राजोेरी का अल हुदा एजुकेशनल ट्रस्ट भी इसी तरह का संगठन है। उक्त ट्रस्ट को दान, हवाला आदि सहित विभिन्न माध्यमों से कथित रूप से धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए धन जुटाते हुए पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस पैसे का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर के युवाओं को गैरकानूनी गतिविधियों के लिए उकसाने और देश विरोधी गतिविधियों के लिए किया जाता था। एनआईए की जांच से पता चला था कि आरोपी मोहम्मद अमीर शमसी ट्रस्ट (निजाम-ए-अला) का अध्यक्ष है और ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक के निर्देश पर कार्य करता रहा है।


 

उसे पाबंदी के बाद भी धन जुटाना जारी रखा। जांच के दौरान कश्मीर घाटी में सक्रिय अन्य गैर सरकारी संगठनों और ट्रस्टों के साथ शमसी के ट्रस्ट का भी नाम आया। इसके बाद 11 अक्तूबर को एनआईए ने शमसी के संपर्क में रहने वाले एक डॉक्टर और एक एईई से भी पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed