{"_id":"656eaef53d785505700e89d5","slug":"nia-raids-many-places-in-jammu-and-kashmir-in-terror-funding-case-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA Raids: जम्मू-कश्मीर में आठ जगहों पर एनआईए का छापा, टेरर फंडिंग मामले में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA Raids: जम्मू-कश्मीर में आठ जगहों पर एनआईए का छापा, टेरर फंडिंग मामले में की कार्रवाई
Tue, 05 Dec 2023 11:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:06 AM IST
सार
कश्मीर घाटी के जिला शोपियां और बारामुला समेत अन्य इलाकों में छापेमारी कर रहे हैं। जिन स्थानों की तलाशी ली गई उनमें मामले से जुड़े संदिग्धों के निवास और अन्य ठिकाने शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को आतंकी फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर में आठ स्थानों पर छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के साथ कश्मीर में सात और जम्मू में एक स्थान पर छापेमारी अभी भी जारी है।
विज्ञापन
एजेंसी के अधिकारी कश्मीर घाटी के जिला शोपियां और बारामुला समेत अन्य इलाकों में छापेमारी कर रहे हैं। जिन स्थानों की तलाशी ली गई उनमें मामले से जुड़े संदिग्धों के निवास और अन्य ठिकाने शामिल हैं।
विज्ञापन
यह छापेमारी केंद्रीय एजेंसी द्वारा कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों को ड्रोन के माध्यम से हथियारों की डिलीवरी से जुड़े पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के कुछ दिनों बाद की गई है।
विज्ञापन
एनआईए जम्मू शाखा की एक टीम द्वारा 27 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के 22 वर्षीय जाकिर हुसैन को पकड़ने के बाद एजेंसी ने 29 नवंबर को इनपुट साझा किया। इस मामले में अबतक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहले गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों में से एक की न्यायिक हिरासत में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।
कश्मीर घाटी और पूरे भारत में आतंक और हिंसा की घटनाओं को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूहों की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए एनआईए इस मामले में अपनी जांच जारी रखे हुए है।