{"_id":"64165d65b7ddfcf0f10e2693","slug":"nia-raids-eight-places-including-the-house-of-surgeon-barkati-in-terror-funding-case-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terror Funding Case: बरकती के घर समेत आठ ठिकानों पर NIA के छापे, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स समेत अन्य सबूत बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terror Funding Case: बरकती के घर समेत आठ ठिकानों पर NIA के छापे, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स समेत अन्य सबूत बरामद
Sun, 19 Mar 2023 06:26 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 19 Mar 2023 06:26 AM IST
सार
शोपियां के जैनापोरा निवासी बरकती 2016 में देश विरोधी प्रदर्शनों का प्रमुख चेहरा था। उसने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आतंकी संगठनों के माध्यम व व्यक्तिगत रूप से जुटाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेरर फंडिंग मामले में मौलवी सर्जन बरकती समेत कश्मीर में आठ ठिकानों पर शनिवार को विशेष जांच दल (एसआईए) ने छापा मारा। देर शाम तक उक्त कार्रवाई जारी रही। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, आपत्तिजनक सामग्री सहित अन्य सबूत बरामद किए गए हैं। शोपियां के जैनापोरा निवासी बरकती 2016 में देश विरोधी प्रदर्शनों का प्रमुख चेहरा था। उसने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आतंकी संगठनों के माध्यम व व्यक्तिगत रूप से जुटाए।
विज्ञापन
इसका इस्तेमाल अलगाववादी और आतंकी गतिविधियों में किया गया। साथ ही उसने इस राशि का खुद के लिए भी उपयोग किया है। उस पर लोगों को देशविरोधी प्रदर्शनों और युवाओं को भड़काने का भी आरोप है। एसआईए ने अब तक 10 संदिग्धों की पहचान की है, जिसकी इस मामले में संलिप्तता रही है।
विज्ञापन
चंदे के पैसे से खुद के लिए खरीदी जमीन : प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरकती ने जुटाई गई धनराशि से 45 लाख रुपये की जमीन अपनी पत्नी के नाम पर अनंतनाग शहर में खरीदी। बाद में उसने इस जमीन को 72 लाख रुपये में बेचा है। इससे उसने 27 लाख रुपये लाभ कमाया। साथ ही जनता के धन से एक मकान का भी निर्माण किया। एक मदरसा खोलने के लिए उसने पांच कनाल जमीन भी खरीदी।
विज्ञापन
पुलवामा में मुठभेड़ के बाद आतंकी भागने में कामयाब
शनिवार तड़के पुलवामा में हुई मुठभेड़ के बाद आतंकवादी भागने में कामयाब रहे हैं। हालांकि कोई नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।