फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA raids being conducted in kashmir at sopore Baramulla and Srinagar

जम्मू-कश्मीर: घाटी में आतंकी संगठनों के कई ठिकानों पर एनआईए का छापा, अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 Oct 2021 04:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 04:47 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीर संभाग के कई जिलोें में छापेमारी की है। सोपोर की हैदर कॉलोनी में राशिद मुजफ्फर गनी पुत्र मुजफ्फर अहमफ गनी और उमर अयूब डार पुत्र मोहम्मद अयूब डार के घर पर भी छापा मारा है।

विज्ञापन
NIA raids being conducted in kashmir at sopore Baramulla and Srinagar
सोपोर में एनआईए का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शक्रवार को कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर छापा मारा। जम्मू-कश्मीर और अन्य प्रमुख शहरों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम), अल बद्र, टीआरएफ, पीएएफ एफ आदि संगठनों द्वारा हिंसक आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश रचने के संबंध में जांच एजेंसी ने कार्रवाई की। इस दौरान डिजिटल सबूत व अन्य आपत्तिजनक सामग्री हाथ लगे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, एनआईए की विभिन्न टीमों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर श्रीनगर और बारामुला जिले में कई जगहों पर दबिश दी। जिन जगहों पर कार्रवाई की गई उसमें समर बाग न्यू कॉलोनी लसजन के आमिर अहमद गोजरी, हमदानिया कॉलोनी बेमिना के इशफाक अहमद वानी और सोपोर हैदर कॉलोनी के रशीद मुजफ्फर और उमर अय्यूब के आवास शामिल हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इन जगहों से एनआईए द्वारा कई दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी कब्जे में लिए गए हैं। घाटी में अल्पसंख्यकों और बाहरी राज्यों के लोगों को आतंकियों द्वारा निशाना बनाने के बाद से एनआईए की टीमें आतंकी संगठनों और उनके नेटवर्क के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से दबिश दे रही है। इस दौरान करीब 25 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आतंकी फंडिंग के मामले में एनआईए ने बुधवार को सात जिलों में जमात-ए-इस्लामी के 17 ठिकानों पर छापे मारे थे। जमात के पदाधिकारियों और सदस्यों के परिसरों और संदिग्धों के परिसरों से छापे के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। यह कार्रवाई कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम, गांदरबल, बांदीपोरा और बडगाम तथा जम्मू संभाग के किश्तवाड़ और जम्मू जिले में की गई। इससे पहले एनआईए ने आठ और नौ अगस्त को छापेमारी के दौरान प्रदेश के 14 जिलों में 61 जगहों पर छापेमारी की थी। 
यह भी पढ़ें- सिहर उठा जम्मू-कश्मीर: डोडा की सड़क पर खूनी खेल ने सबको झकझोर दिया, 12 लोगों की मौत और 14 घायल    

10 अक्तूूबर को 16 जगहों पर मारा था छापा
इससे पहले 10 अक्तूबर यानी रविवार को भी एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापा मारा था। एनआईए ने कुलगाम, बारामुला, श्रीनगर, अनंतनाग में कार्रवाई की थी। जानकारी के अनुसार, वॉयस ऑफ हिंद पत्रिका से जुड़े मामलों में यह कार्रवाई की गई है। टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) के कमांडर सज्जाद गुल के घर पर भी अधिकारियों ने छापा मारा। 'वॉयस ऑफ हिंद' पत्रिका (जिसका मकसद युवाओं को उकसाना और कट्टरपंथी बनाना है) के प्रकाशन और आईईडी की बरामदगी के संबंध में जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर कार्रवाई हुई। जिसमें एजाज अहमद टाक पुत्र गुलाम मोहम्मद टाक, मुदासिर अहमद अहंगर पुत्र गुलाम मोहिउद्दीन अहंगर, नसीर मंजूर मीर पुत्र मंज़ूर अहमद मीर और जुनैद हुसैन खान पुत्र मोहम्मद हुसैन खान को अचबल थाने ले जाया गया और उनसे पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें- 'जन्नत' में भ्रष्टाचार का जिन्न: आठ दागी कर्मचारी बर्खास्त, लूट के खेल में ये अधिकारी भी हैं शामिल    

12 अक्तूबर को भी 16 जगहों पर मारा था छापा

इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी संबंधी गतिविधियों के मद्देनजर मंगलवार को 16 जगहों पर छापेमारी की थी। एनआईए ने यह छापा लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेएम), हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम), अल बद्र, द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), पीपल अगेंस्ट फासिस्ट फोर्सेज (पीएएफएफ), मुजाहिदीन गजवतुल हिंद (एमजीएच) समेत विभिन्न आतंकी संगठनों की साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए मारा था। सूत्रों के अनुसार 10 अक्तूबर को नया मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद एनआईए द्वारा छापेमारी की गई।

13 अक्तूबर को भी दो जगहों पर मारा था छापा

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में दो स्थानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान स्थित लश्कर की शाखा, द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के खिलाफ एक नए मामले के सिलसिले में छापेमारी की। एनआईए ने इस दौरान पांच और आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान मोहम्मद हनीफ चिरालू, हफीज, ओवैस दार, मतीन भट और आरिफ फारूक भट के रूप में हुई। यह मामला लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, अल बदर और उनके सहयोगियों के कैडर द्वारा जम्मू-कश्मीर और अन्य प्रमुख शहरों में हिंसक आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश रचने से संबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed