फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA raids at some locations in Shopian n Srinagar jammu kashmir

जम्मू कश्मीरः एनआईए ने शोपियां के कई इलाकों में की छापेमारी, कार्रवाई जारी

Sun, 02 Feb 2020 11:05 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 02 Feb 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
NIA raids at some locations in Shopian n Srinagar jammu kashmir
एनआईए

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण(एनआईए) ने जम्मू कश्मीर में शोपियां के कई इलाकों में छापेमारी की है। एनआईए की यह कार्रवाई आतंकियों संग पकड़े गए डीएसपी दविंदर सिंह(निलंबित) मामले में की गई है। दविंदर सिंह और सभी आतंकी इन दिनों रिमांड पर हैं। मामले की जांच एनआईए कर रही है।

विज्ञापन


इससे पहले 23 जनवरी को निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह मामले में आरोपियों को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह सहित कुल चार आरोपी न्यायालय के समक्ष ले जाए गए।
विज्ञापन


न्यायालय ने निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह, अन्य तीन आरोपियों को 15 दिन की रिमांड पर भेजा है। वहीं आतंकियों के मददगार जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी दविंदर सिंह की निशानदेही पर एनआईए की दो टीमों ने श्रीनगर के इंदिरा नगर, नौगाम व अन्य जगहों पर छापा मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान कुछ अहम दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद हुई

इसमें एक स्थानीय डॉक्टर का घर भी शामिल है। इस कार्रवाई के दौरान कुछ अहम दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद हुई हैं। उधर, इस मामले में एक अन्य व्यक्ति इरफना मुश्ताक को गिरफ्तार किया गया। यह डीएसपी के साथ गिरफ्तार किए गए एक आतंकी का परिजन था।
 

एनआईए की टीम ने जिस डॉक्टर के घर पर दबिश दी है उसके बारे में बताया जाता है कि दविंदर ने आतंकी नवीद बाबू को कुछ दिनों के लिए वहां पनाह मुहैया कराई थी। छापेमारी के बाद एनआईए के आला अधिकारियों की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। बता दें कि डीएसपी की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेसियों को उसके इंदिरा नगर स्थित घर से 10 लाख रुपये कैश, एक एके 47 राइफल और दो पिस्टल बरामद की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed