फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA raids at several places in Kashmir in DSP Davinder case, intelligence documents found

डीएसपी दविंदर मामले में कश्मीर में कई स्थानों पर एनआईए का छापा, कार्यालयों से मिले खुफिया दस्तावेज

Sun, 02 Feb 2020 08:09 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 02 Feb 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
NIA raids at several places in Kashmir in DSP Davinder case, intelligence documents found
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
हिजबुल कमांडर नवीद बाबा के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह के मामले में नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को घाटी में कई स्थानों पर छापे मारे। दक्षिणी कश्मीर में कई स्थानों पर एनआईए की टीम ने कुछ निजी कार्यालयों तथा आवासों पर छापामारी की। 
विज्ञापन


इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज हाथ लगे हैं। 11 जनवरी को डीएसपी को नवीद बाबा को घाटी से बाहर ले जाते समय दो अन्य आतंकियों रफी अहमद राथर व इरफान शफी मीर के साथ काजीगुंड के पास गिरफ्तार किया गया था। रफी और इरफान दोनों अपने को वकील होने का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन


जांच के सिलसिले में एनआईए की 20 सदस्यीय एक अन्य टीम शनिवार को श्रीनगर पहुंची थी। टीम ने डीएसपी तथा आतंकियों से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद रविवार सुबह ही छापामारी शुरू कर दी। टीम ने अनंतनाग का दौरा करने के बाद शोपियां में कई स्थानों पर छापा मारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले एनआईए के डीजी ने भी जम्मू पहुंचकर जांच की प्रगति की जानकारी हासिल की थी। उन्होंने एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू से मुलाकात करने के बाद उन्हें जांच तथा पूछताछ में मिली जानकारी के बारे में भी बताया था।

बाद में नवीद के भाई सैयद इरफान अहमद को 23 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उसे पंजाब से यहां लाया गया। नवीद लगातार अपने भाई के संपर्क में था। उसने कश्मीर की ठंड से बचने के लिए चंडीगढ़ में रहने के लिए जगह तलाशने को कहा था। 

वाहन चला रहे मीर की गिरफ्तारी एनआईए के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसा आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर काम कर रहा है। वह भारतीय पासपोर्ट पर पड़ोसी देश पांच बार जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed