{"_id":"5d3893578ebc3e6cbf3f505b","slug":"nia-raid-in-kashmir-valley-at-four-places-of-srinagar-and-budgam-in-terror-funding-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए ने कश्मीर में आतंक के मददगारों पर कसा शिकंजा, श्रीनगर और बड़गाम में चार जगह छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए ने कश्मीर में आतंक के मददगारों पर कसा शिकंजा, श्रीनगर और बड़गाम में चार जगह छापा
Thu, 25 Jul 2019 12:02 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
एनआईए की छापेमारी
- फोटो : फाइल, एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का अभियान जारी है। आतंकवादियों के मददगारों पर शिकंजा कसतेे हुए एनआईए ने बुधवार को श्रीनगर और बडगाम जिले में चार जगह छापा मारा।
श्रीनगर के राजबाग इलाके में बख्तियार मजीद मल्ला और बडगाम जिले में जहूर अहमद शेख, बशीर अहमद शेख और मोहम्मद अफजल मीर के घर पर छापा मारा गया। मंगलवार को भी एनआईए द्वारा क्रॉस एलओसी ट्रेड मामले में श्रीनगर और पुलवामा में छह जगह कार्रवाई की गई थी। इस दौरान दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त किए गए थे।
छापामारी की जद में आए लोग स्थानीय युवाओं को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा में शामिल होकर विध्वंसक गतिविधियां अंजाम देने के लिए उकसाते थे। अलगाववादियों के इशारे पर इन युवाओं को बैध दस्तावेज उपलब्ध कराकर पाकिस्तान की यात्रा कराई जाती थी। एजेंसी संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एनआईए के एक आईजी रैंक के अधिकारी ने बताया कि छापे की कार्रवाई के दौरान कुछ अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इनमें आतंकियों की तस्वीरें और इलेक्ट्रानिक गैजेट जिनमें पांच मोबाइल, एक लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड, सिम कार्ड और कुछ पेन ड्राइव शामिल हैं। इस दौरान एनआईए की टीम के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी रहे।
पिछले साल कुलगाम में दर्ज हुआ था मामला
एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत पिछले साल कुलगाम पुलिस स्टेशन में मुनीद हामिद भट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार को हुई छापे की कार्रवाई का संबंध इसी से डुड़ा माना जा रहा है।