फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA is probing Dhangri terror attack from Rajori to Kashmir

जम्मू कश्मीर: ढांगरी आतंकी हमले के भेदियों का पता लगाने में जुटी एनआईए, राजोरी से कश्मीर तक की जा रही जांच

Thu, 05 Jan 2023 02:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 02:24 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक एनआईए के दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर में मौजूद अधिकारी जांच टीम से पल पल की खबर ले रह हैं। एनआईए की ओर से राजोरी में पूर्व आतंकियों, ओजी वर्करों और इनके परिवारों का रिकॉर्ड भी खंगालना शुरू कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
NIA is probing Dhangri terror attack from Rajori to Kashmir
Dangri terror attack - फोटो : एजेंसी

विस्तार

राजोरी में जिस तरह से हिंदुओं का नरसंहार किया गया है, उससे साफ है कि आतंकियों को स्थानीय स्तर पर काफी मदद मिली है। आतंकियों को नरसंहार करने के बाद वहां से भागने में भी मदद की गई। ऐसे में एनआईए समेत अन्य एजेंसियां आतंकियो को स्थानीय मदद करने वालों का पता लगाने में जुट गई हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक एनआईए के दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर में मौजूद अधिकारी जांच टीम से पल पल की खबर ले रह हैं। एनआईए की ओर से राजोरी में पूर्व आतंकियों, ओजी वर्करों और इनके परिवारों का रिकॉर्ड भी खंगालना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


खासकर सीमांत इलाकों में मौजूद लोगों से पूछताछ हो रही है। ढांगरी इलाके का डंप डाटा भी खंगाला जा रहा है। एनआईए की टीम इस मामले में राजोरी से लेकर कश्मीर तक जांच कर रही है। आतंकवाद से जुड़े लोगों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एनआईए की टीम इस मामले में राजोरी के अलावा कश्मीर के भी कुछ जिलों में भी जांच कर रही है। उधर, इस मामले में पुलिस की राज्य जांच एजेंसी, राज्य जांच इकाई, सेना और आईबी जैसी एजेंसियां भी इस मामले में जांच में लगी हैं। एजेंसियों की ओर से राजोरी में कई लोगों से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed