फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA Investigating pakistan connection in kashmir unrest situations

कश्मीर में हिंसा के हालातों के 'पाकिस्तान कनेक्शन' की जांच में जुटी NIA

Sun, 21 May 2017 11:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 21 May 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
NIA Investigating pakistan connection in kashmir unrest situations
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo

कश्मीर हिंसा के लिए अलगाववादियों को नापाक फंडिंग के मामले में एनआईए ने लगातार दूसरे दिन अपनी पूछताछ जारी रखी। एनआईए ने रविवार को अलगाववादी नेता फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे, जावेद अहमद बाबा उर्फ गाजी से कश्मीर में हवाला के जरिए फंडिंग के मामले में उनकी संलिप्तता, पैसों के एकत्रीकरण और हवाला के जरिए पैसों के लेनदेन से जुड़े तमाम विषयों पर गहन पूछताछ की।

विज्ञापन


रविवार को एनआईए ने इस मामले में आरोपी सभी 13 लोगों के कश्मीर में हिंसा की घटनाओं में शामिल होने समेत कई पक्षों पर गहन पड़ताल की। एनआईए ने इन सभी लोगों द्वारा कश्मीर में हिंसा के हालातों के बीच सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने, स्कूलों को जलाने और हिंसक प्रदर्शनों के लिए लोगों को भड़काने के आरोपों पर कड़ी पड़ताल की है।
विज्ञापन


कश्मीर में हिंसा के लिए पाकिस्तान और जमात उद दावा जैसे आतंकी संगठनों की ओर से फंडिंग होने का पर्दाफाश होने के बाद एनआईए की टीम ने शनिवार को दिल्ली में केस दर्ज किया था। इस केस के दर्ज होने के बाद एजेंसी की एक टीम शनिवार को श्रीनगर पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा के पाकिस्तान कनेक्शन की पड़ताल

NIA Investigating pakistan connection in kashmir unrest situations
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

एनआईए की इस टीम द्वारा कश्मीर में हिंसा के हालातों के पाक कनेक्शन तलाशने के साथ साथ आतंकी संगठनों से हवाला के जरिए अलगाववादियों को फंडिंग किए जाने की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली के एक निजी टीवी चैनल द्वारा किए गए स्टिंग में हुर्रियत के नेताओं द्वारा कश्मीर में हिंसा के लिए पाकिस्तान से फंड आने की बात कहे जाने का दावा किया गया था। इस वीडियो के आने के बाद से ही केंद्र की सरकार द्वारा एनआईए की टीम ने अलगाववादी नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

माना जा रहा है कि एनआईए की जांच में आगे भी कई और लोगों से पूछताछ की जा सकती है। वहीं कश्मीर में एनआईए की इस जांच में हिंसा की घटनाओं में पाक की फंडिंग को लेकर आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed