{"_id":"6162807e8ebc3e60757d7d0b","slug":"nia-has-taken-over-investigation-into-murders-of-principal-supinder-kour-and-teacher-deepak-chand","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: आतंकी हमले में मारे गए अध्यापकों के मामले की जांच एनआईए करेगी, 40 शिक्षकों को पूछताछ के लिए बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: आतंकी हमले में मारे गए अध्यापकों के मामले की जांच एनआईए करेगी, 40 शिक्षकों को पूछताछ के लिए बुलाया
Sun, 10 Oct 2021 11:26 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:26 AM IST
सार
एनआईए ने श्रीनगर में चर्च लेन कार्यालय में शाम चार बजे 40 शिक्षकों को तलब किया है। ये शिक्षक शहर के विभिन्न स्कूलों के हैं।
विज्ञापन
इसी विद्यालय में आतंकियों ने की थी हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर शहर के ईदगाह इलाके में स्कूल परिसर के अंदर आतंकी हमले में जान गंवाने वाली प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद की हत्या की जांच एनआईए(राष्ट्रीय जांच एजेंसी) करेगी। एनआईए ने श्रीनगर में चर्च लेन कार्यालय में रविवार शाम 40 शिक्षकों को तलब किया है। ये शिक्षक शहर के विभिन्न स्कूलों के हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- भय और आक्रोश से भरा मन: कश्मीर से जम्मू लौटे 70 फीसदी कर्मचारी, बोले- 90 जैसे हालात बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
घाटी में इस महीने हुई टारगेट किलिंग के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
कश्मीर घाटी में इस महीने हुई टारगेट किलिंग के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस बीच हमले में शामिल आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे कश्मीर में कई जगहों पर छापे मारकर 500 से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए युवाओं में पत्थरबाज, ओजीडब्ल्यू की संदिग्ध सूची में शामिल युवा और जमात-ए-इस्लामी व तहरीक-ए-हुर्रियत से जुड़े कैडर भी हैं। केंद्र से भेजे गए आईबी के वरिष्ठ अधिकारी पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। घाटी के सभी जिलों में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही अल्पसंख्यकों की कालोनियों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। कुछ नाके बढ़ाए गए हैं, जहां से आने जाने वाले प्रत्येक की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हत्या के बाद दहशत: घाटी में अल्पसंख्यक समुदाय के कर्मियों को 10 दिन का अवकाश, 500 से अधिक कर्मचारी जम्मू रवाना
एक यतीम मुस्लिम लड़की की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाती थीं सुपिंदर
आतंकी हमले का शिकार हुईं प्रिंसिपल सुपिंदर कौर के पड़ोसी शौकत डार को यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। रोते हुए उन्होंने कहा कि वह बहुत ही नेक महिला थीं। पिछले कुछ वर्षों से वह एक मुस्लिम लड़की की पढ़ाई का पूरा खर्च उठा रही थीं। शौकत अहमद डार ने कहा कि हमारे परिवार के अलावा उनके दुख और पीड़ा साझा करने के लिए उनके पास कोई और नहीं था। सुपिंदर हमारे घर को अपने मायके के रूप में मानती थीं। हर दिन जब भी वह स्कूल के लिए निकलती थीं तो वह हमें बताने के लिए खिड़की पर दस्तक देती थीं कि वह जा रही हैं। हमले वाले दिन भी सुबह उन्होंने मुझे फोन किया था। डार ने कहा कि सुपिंदर बतौर प्रिंसिपल जितना वेतन पाती थीं उसका आधा हिस्सा सामाजिक कार्यों पर खर्च करती थीं। छानापोरा हायर सेकेंडरी स्कूल की एक छात्रा की फीस और ड्रेस का खर्चा उठाती थीं।