लश्कर के गुर्गे NIA के रडार पर, 48 लाख के इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर आतंकी हमले की जांच कर रही नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने घाटी में पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों की अहम जानकारी हासिल की है।
साथ ही एनआईए ने लश्कर के जम्मू-कश्मीर में मौजूद कई गुर्गों की पहचान भी कर ली है। इसी प्रक्रिया में एनआईए ने शुक्रवार को लश्कर के छह आतंकियों की जानकारी देने वालों को लिए आठ-आठ लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।
ये छह आतंकी उधमपुर हमले को अंजाम देने वाले जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी नावेद और अब्दुल रहमान कासिम के साथी हैं। एनआईए की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इनमें से एक पाकिस्तानी और पांच कश्मीर के ही रहने वाले हैं।
ये हैं कश्मीर के इनामी आतंकी
इनकी पहचान अबू दुजाना निवासी पाकिस्तान, आदिल शेर गुजरी उर्फ अबू बकर निवासी (बंदरपोरा, काकापोरा) पुलवामा, मोईन कजरू उर्फ अल्ताफ दार निवासी (हवुरा) कुलगाम, माजिद जरगर उर्फ ताल्हा निवासी (ग्रातबल) कुलगाम, मंजूर अहमद भट उर्फ फहदुल्ला निवासी (संबुरा) पुलवामा, आशिक हुसैन भट निवासी (चुरसू) पुलवामा की गई है।
इससे पहले एनआईए ने घाटी से गिरफ्तार शौकत अहमद भट और नावेद का दिल्ली में ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाया है। एनआईए घाटी में आगे की कार्रवाई से पहले इन दोनों आतंकियों के दिए गए बयान की तकनीकी तौर पर तस्दीक करवाना चाहती थी।
एनआईए सूत्रों के मुताबिक घाटी की संवेदनशीलता के मद्देनजर किसी भी कार्रवाई से पहले इन आतंकियों के बयान की पूरी पुष्टि जरूरी थी। इसकी वजह है कि इन्हें पाकिस्तान में आतंक की ट्रेनिंग के दौरान जांच को भटकाने की खास ट्रेनिंग दी जाती है।