{"_id":"6058fb449fc6fc3e7929c59a","slug":"nia-files-charge-sheet-against-waheed-ur-rehman-para-and-two-others-for-providing-funds-for-terrorist-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने में वहीद उर रहमान पारा और दो अन्य के खिलाफ एनआईए ने दाखिल किया आरोप पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने में वहीद उर रहमान पारा और दो अन्य के खिलाफ एनआईए ने दाखिल किया आरोप पत्र
Tue, 23 Mar 2021 01:47 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:47 AM IST
सार
-पीडीपी नेता राजनीतिक-अलगाववादी-आतंकी गठजोड़ की मजबूत कड़ी
-सीमा पार से हथियार और पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर धन मुहैया कराते थे अन्य दो आरोपी
विज्ञापन
पीडीपी नेता वहीद उर रहमान पारा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईए ने आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने के मामले में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता वहीद उर रहमान पारा और दो अन्य लोगों के खिलाफ सोमवार को आरोपपत्र दाखिल किया। जांच एजेंसी के अनुसार युवा नेता पारा की जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक-अलगाववादी-आतंकी गठजोड़ को बनाए रखने में अहम भूमिका थी।
विज्ञापन
एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि पारा के अलावा शाहीन अहमद लोन और तफ जुल हुसैन परिमू के खिलाफ भी आरोपपत्र दाखिल किया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार ये दोनों लोग आतंकवादियों के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार से हथियार और पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर आतंकी गतिविधियां करने के लिए धन मुहैया कराने में शामिल थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एनआईए ने डीएसपी दविंदर सिंह मामले में यहां एक विशेष अदालत में तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम, शस्त्र कानून और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
डीएसपी को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सैयद नवीद मुश्ताक उर्फ नवीद बाबू और रफी अहमद राथर तथा वकील इरफान शफी मीर के साथ 11 जनवरी 2020 को उस समय गिरफ्तार किया था जब वे श्रीनगर से जम्मू जा रहे थे। कार एडवोकेट मीर चला रहा था जिसे काजीगुंड के पास रोककर इन्हें गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने मामले को 17 जनवरी को पुन: दर्ज किया था और जांच अपने हाथ में ले ली थी। उसने इस मामले में छह जुलाई को आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।
नवंबर में गिरफ्तार हुआ था पारा
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के निकट सहयोगी पारा को एनआईए ने पिछले साल 25 नवंबर को इस मामले में गिरफ्तार किया था। प्रवक्ता ने कहा कि जांच से पता चलता है कि आरोपपत्र में आरोपी बनाया गया पारा हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों को धन स्थानांतरित करने और उनके लिए धन एकत्र करने संबंधी षड्यंत्र में शामिल था ताकि आतंकवादी गतिविधियों के लिए सामान खरीदा जा सके। लोन और परिमू पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां करने के लिए आतंकवादियों को धन भी मुहैया कराते थे।