फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA assessing situations in Nagrota after the terror attack

आतंकी हमले की जांच को नगरोटा पहुंची NIA की टीम, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

Thu, 01 Dec 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 01 Dec 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
NIA assessing situations in Nagrota after the terror attack
नगरोटा आतंकी हमले के दौरान मोर्चे पर जवान - फोटो : File Photo
नगरोटा में मंगलवार को हुए आतंकी हमले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी नगरोटा पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक एनआईए के अधिकारी नगरोटा में हमले की जगह का मुआयना करते हुए आतंकी साजिश के सबूत इकठ्ठा कर सकते है जिससे कि आतंकी हमले के और पहलुओं का पता चल सके। 
विज्ञापन


एनआईए के अधिकारियों द्वारा सेना के तमाम अधिकारियों से भी मामले के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है जिससे कि जांच करने में और मदद मिल सके। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि एनआईए के अधिकारी आतंकियों से मिले तमाम सामानों और घटनास्थल के आसपास की जगहों की गहन जांच कर सकती है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एनआईए की टीम नगरोटा हमले के चामलियाल घुसपैठ कनेक्शन और पठानकोट, उड़ी हमले से इसकी समानता के पक्षों पर भी जांच कर रही है जिससे कि आतंक के पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में भी पता लगाया जा सके। एनआईए के अधिकारी लगातार घटनास्थल पर हर छोटे बड़े सबूत की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजल समर्थक जैश आतंकियों ने किया था हमला

NIA assessing situations in Nagrota after the terror attack
Afzal Guru - फोटो : File Photo
संसद पर हमला करने वाले अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद जैश के कुछ आतंकियों ने कब्जा ए हिंद नाम का अलग ग्रुप बनाया था। मारे गए तीनों आतंकी इसी ग्रुप के थे। मारे गए आतंकियों से मिले सामान में एक उर्दू का पत्र मिला है। इस पर लिखा हुआ है कि अफजल की मौत के इंतकाम की एक और किश्त।

आतंकियों से भारत निर्मित काफी सामान भी मिला है। पठानकोट और उड़ी हमलों सहित पिछले कुछ बड़े हमलों को अंजाम देने में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ रहा है। अफजल गुरु ने ही जैश प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के साथ मिलकर संसद पर हमला किया था। आतंकियों के सांबा से ही घुसपैठ करने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed