NIA ने गिरफ्तार किया उधमपुर हमले का एक अन्य आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर में बीएसएफ काफिले पर हमले के षड्यंत्र में शामिल लश्कर के एक अन्य ओवरग्राउंड वर्कर को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया है।
शौकत अहमद भट पर आरोप है कि जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने वाले चार आतंकियों को वह कश्मीर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक वाहन में लेकर गया था। पुलवामा निवासी भट को जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसे एनआईए ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
भट को जम्मू स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एनआईए रिमांड पर लेगी। इस तरह उधमपुर हमले के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अब तक चार आतंकी पकड़े गए
इससे पहले नावेद के अलावा ट्रक ड्राइवर खुर्शीद अहमद उर्फ सूर्या को गिरफ्तार किया गया है, जिसने आतंकियों को वाहन से उधमपुर पहुंचाया था। खुर्शीद को भी एनआईए जल्द अदालत में पेश कर दिल्ली ले जाएगी, जहां उससे वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की जाएगी।
एनआईए के अनुसार 36 वर्षीय भट ने लश्कर के चार आतंकियों मोहम्मद नावेद याकूब (बाद में जिंदा पकड़ा गया), झाड़गाम उर्फ मोहम्मद भाई, ओकासा और मोहम्मद नोमान उर्फ मोमिन को घुसपैठ के बाद बारामुला के बाबा रेशी से दक्षिण कश्मीर ले गया था।
उसके बाद आतंकियों का दल दो हिस्सों में बंट गया। एक ग्रुप ने पांच अगस्त को उधमपुर में बीएसएफ काफिले पर हमला किया था। इसमें नावेद को जिंदा पकड़ लिया गया था, जबकि मोमिन मुठभेड़ में ढेर हो गया था।