{"_id":"5853b09a4f1c1bd209649c5b","slug":"nia-arrested-suspect-in-connection-to-nagrota-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा हमला: NIA ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, हो सकते हैं बड़े खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा हमला: NIA ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, हो सकते हैं बड़े खुलासे
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 16 Dec 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा हमले के दौरान सेना के जवान
- फोटो : File Photo
नगरोटा आतंकी हमले की जांच कर रही सीआईडी सीआई ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। पकड़ा गया संदिग्ध साइबर कैफे चलाता है। उसकी नंदपुर में मेडिकल शाप भी है। यह शॉप उसका भाई चलाता है। पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीआईडी सीआई की टीम काफी दिनों से नगरोटा मामले की जांच में लगी हुई है। जांच के दौरान टीम ने नगरोटा में सेना कैंप पर जाकर जांच की थी। उसके बाद आतंकियों से बरामद हुए सामान की जांच की गई। मौके से कुछ दवाइयां भी बरामद हुई थीं। इन दवाइयों को लेकर सीआई की टीम वीरवार को स्वांखा मोड़ पहुंची। टीम ने यहां से एक व्यक्ति को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति गांव नंगा का बताया जा रहा है। उसे पकड़ कर टीम अपने साथ ले गई। यह छापेमारी एक डीएसपी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
एनआईए भी कर रही जांच
एनआईए भी कर रही जांच
- फोटो : demo pic
माना जा रहा है कि पकड़े गए संदिग्ध ने आतंकियों की मदद की है। इसलिए उससे जोर देकर आतंकियों के रूट के बारे में पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सीआई को आतंकियों के नगरोटा तक पहुंचने के रूट के बारे में कुछ सबूत हाथ लगे हैं। इसी के आधार पर उसने संदिग्ध को पकड़ा है। उल्लेखनीय है कि नंगा गांव बार्डर के बिलकुल नजदीक है।
इस मामले की जांच एनआईए की टीम भी कर रही है। यह टीम आठ दिन से नगरोटा में डेरा जमाए हुए है। इस मामले में काफी लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग टीम के हाथ नहीं लगा।
इस मामले की जांच एनआईए की टीम भी कर रही है। यह टीम आठ दिन से नगरोटा में डेरा जमाए हुए है। इस मामले में काफी लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग टीम के हाथ नहीं लगा।