NIA ने दिल्ली पुलिस के ‘मुखबिर’ पर रखा दो लाख का इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के रास्ते भारत लौट रहे लियाकत शाह को आतंकी बताकर सोनाली बार्ड पर गिरफ्तार करवाने दिल्ली पुलिस के ‘मुखबिर’ साबिर खान पठान को एनआईए ने वांछित करार दिया है।
एनआईए ने साबिर की सूचना देने वाले अथवा उसे पकड़वाने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। साबिर को फिलहाल एनआईए पकड़ने में नाकाम रही हैं।
साबिर पठान ने दिल्ली पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते को सूचना दी थी कि परिवार समेत नेपाल के रास्ते लौटा लियाकत शाह राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में है।
साबिर ने कैसे फंसाया था लियाकत शाह को
यह भी सूचना दी कि शाह हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी है। जबकि इस मामले में एनआईए की जांच में खुलासा हुआ कि दिल्ली के गेस्ट हाउस में बरामद हथियार साबिर पठान ने ही रखवाए थे।
इसके बाद एनआईए द्वारा लियाकत शाह को क्लीन चिट दे दी गई थी। उल्लेखनीय है कि लियाकत शाह परिवार सहित जम्मू-कश्मीर सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत पाकिस्तान से लौटा था।
साबिर पठान के मामले में दोषी पाए जाने के बाद एनआईए ने कोर्ट में दायर चार्जशीट में साबिर का पता दिल्ली की एक लाज का जबकि उसके मोबाइल सिम के मुताबिक उसका पता बैरक नंबर 2, स्पेशल सेल निवास बीजी 21 लोधी कालोनी, नई दिल्ली लिख है।