{"_id":"5ca870e0bdec221423554f15","slug":"nia-agency-arrested-syed-hilal-andrabi-in-connection-with-2017-lethpora-crpf-terror-attack-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेथपोरा सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में सैयद हिलाल अंद्राबी गिरफ्तार, जैश का है सक्रिय कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेथपोरा सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में सैयद हिलाल अंद्राबी गिरफ्तार, जैश का है सक्रिय कार्यकर्ता
Sat, 06 Apr 2019 02:56 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Apr 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए (नेशनल इनवेस्टिगेटिव) एजेंसी को एक बड़ी कामयाबी मिली है। 2017 लेथपोरा सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में सैयद हिलाल अंद्राबी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय कार्यकर्ता है और उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले 3 अप्रैल को एनआईए ने लेथपोरा आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। ये भी जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी था, जो 1 फरवरी को यूएई फरार हो गया था। भारत सरकार 31 मार्च को उसे भारत लेकर आई थी। इस बार यूएई ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य निसार अहमद तांत्रे को भारत को सौंप दिया।NIA: The agency has arrested Syed Hilal Andrabi in connection with 2017 Lethpora CRPF terror attack case. The accused is an active over ground worker of terrorist organisation Jaish-e-Mohammad and has been sent to 5-day police custody.
— ANI (@ANI) April 6, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि 2017 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में लगभग दो भारी हथियाबंद आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ट्रेनिंग कैंप पर हमला कर दिया जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।
इस हमले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। सीआरपीएफ के 185वीं बटालियन के कैंप में दो से तीन आंतकवादी घुसे थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि दो से तीन आतंकवादियों ने सीआरपीएफ शिविर के मेन गेट के पास तैनात जवानों पर ग्रेनेड फेंके और ऑटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की थी।