फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA agency arrested Syed Hilal Andrabi in connection with 2017 Lethpora CRPF terror attack case

लेथपोरा सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में सैयद हिलाल अंद्राबी गिरफ्तार, जैश का है सक्रिय कार्यकर्ता

Sat, 06 Apr 2019 02:56 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Apr 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
NIA agency arrested Syed Hilal Andrabi in connection with 2017 Lethpora CRPF terror attack case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एनआईए (नेशनल इनवेस्टिगेटिव) एजेंसी को एक बड़ी कामयाबी मिली है। 2017 लेथपोरा सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में सैयद हिलाल अंद्राबी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय कार्यकर्ता है और उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
इससे पहले 3 अप्रैल को एनआईए ने लेथपोरा आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। ये भी जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी था, जो 1 फरवरी को यूएई फरार हो गया था। भारत सरकार 31 मार्च को उसे भारत लेकर आई थी। इस बार यूएई ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य निसार अहमद तांत्रे को भारत को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2017 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में लगभग दो भारी हथियाबंद आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ट्रेनिंग कैंप पर हमला कर दिया जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।


इस हमले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। सीआरपीएफ के 185वीं बटालियन के कैंप में दो से तीन आंतकवादी घुसे थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि दो से तीन आतंकवादियों ने सीआरपीएफ शिविर के मेन गेट के पास तैनात जवानों पर ग्रेनेड फेंके और ऑटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed