{"_id":"60bb54748ebc3ed71b435ee1","slug":"nhpc-formed-a-joint-corporation-of-state-government-for-ratle-project-in-kishtwar-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़: रेटले परियोजना के लिए एनएचपीसी प्रदेश सरकार का संयुक्त निगम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़: रेटले परियोजना के लिए एनएचपीसी प्रदेश सरकार का संयुक्त निगम गठित
Sat, 05 Jun 2021 04:09 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 05 Jun 2021 04:09 PM IST
सार
3 फरवरी 2019 को जेकेएसपीडीसी, एनएचपीसी और तत्कालीन जम्मू-कश्मीर सरकार के बीच प्रधानमंत्री की उपस्थिति में एमओयू साइन हुआ था। इसी कड़ी में 3 जनवरी 2021 को पूरक समझौता किया गया, जिसकी अगली कड़ी में संयुक्त निगम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
चिनाब नदी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर बहुप्रतीक्षित 850 मेगावाट की रेटले पन बिजली परियोजना के लिए एनएचपीसी और प्रदेश सरकार के विद्युत विकास निगम का संयुक्त निगम गठित हो गया है।
विज्ञापन
रेटले हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन लिमिटेड नाम से निगम को पहली जून 2021 से सक्रिय कर दिया गया है। समझौते के मुताबिक निगम में एनएचपीसी की 51 फीसदी और जम्मू-कश्मीर विद्युत विकास निगम लिमिटेड (जेकेएसपीडीसी) की 49 फीसदी हिस्सेदारी रखी गई है।
विज्ञापन
परियोजना क्रियान्वयन की लागत 5281.94 करोड़ निर्धारित की गई है। एनएचपीसी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रेटले परियोजना क्रियान्वयन के लिए केंद्र और प्रदेश के निगमों का संयुक्त निगम गठित किया गया है।
विज्ञापन