{"_id":"62568cef21caf11b0521034d","slug":"nhm-employees-protest-in-gmc-jammu-demand-revocation-of-termination-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: एनएचएम कर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी, बहाली की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: एनएचएम कर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी, बहाली की उठाई मांग
Wed, 13 Apr 2022 02:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:12 PM IST
सार
सेवाएं समाप्त करने के विरोध में एनएचएम कर्मियों का विरोध जारी है। कर्मचारियों ने नारेबाजी और पोस्टर के माध्यम से बहाली की मांग उठाई।
विज्ञापन
NHM Employees Protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड इमरजेंसी रिस्पांस पैकेज के तहत लगाए गए कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के विरोध में आक्रोश बरकरार है। बुधवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू के बाहर एनएचएम कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन जारी रख कर आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन
कर्मियों ने कहा कि उनकी सेवाओं को बहाल रखने के लिए मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जीएमसी प्रशासन ने उनकी तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त कर दी हैं, जिससे वे बेरोजगार हो गए हैं। इस बीच विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने भी कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी बहाली पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान इन कर्मचारियों को आपात स्थिति में अनुबंध पर लगाया गया था। तीन माह की सेवाएं लेने के बाद इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं, लेकिन इनके विरोध को देखते हुए उपराज्यपाल के निर्देश पर एनएचएम कर्मचारियों की सेवाओं को तीन महीने के लिए बहाल कर दिया था। वर्तमान में कोविड पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया है। इस कारण इनमें से कई कर्मियों की सेवाएं फिर से समाप्त कर दी गई हैं। हालांकि इन कर्मियों में से कई न्यायालय चले गए हैं।
विज्ञापन