{"_id":"0dda7d9615add4415948a4f821c304a2","slug":"news-story-on-udhampur-bsf-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर हमला : ट्रक रिलीज करने को आवेदन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर हमला : ट्रक रिलीज करने को आवेदन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर के पास बीएसएफ के काफिले पर आतंकी हमले की घटना में उपयोग किए गए ट्रक को रिलीज करवाने की कवायद शुरू हो गई है। ट्रक के मालिक गुलाम मोहम्मद भट ने एनआईए की विशेष अदालत के जज वाईपी कोतवाल के समक्ष ट्रक रिलीज करने का आवेदन किया है।
विज्ञापन
आतंकी घटना की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) से ट्रक जब्त करने की रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट आने के बाद ट्रक रिलीज करने पर अदालत सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को बीएसएफ काफिले पर हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब और मोहम्मद नोमान इसी ट्रक में कश्मीर घाटी से उधमपुर पहुंचे थे। ट्रक का ड्राइवर आतंकियों को घटनास्थल के पास उतारने के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
बाद में एनआईए ने नावेद से पूछताछ के आधार पर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार करने के अलावा ट्रक भी बरामद कर लिया था। इस ट्रक में सवार शाबजार को भी एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ड्राइवर खुर्शीद अहमद अश्वर उर्फ सेठा अभी भी फरार है।
सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम इस मामले में चालान पेश करने के लिए नई दिल्ली में तैयारी कर रही है। नए साल में संभवत: इस मामले में चालान पेश किया जाएगा। इस केस में अब तक पाकिस्तानी आतंकी नावेद सहित छह लोग गिरफ्तार हैं, जिन्हें कोट भलवाल जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया है।