फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on political science test notification of jammu university

जम्मू यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान के छात्रों के लिए जरुरी खबर

Sun, 25 Jan 2015 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 25 Jan 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
news story on political science test notification of jammu university

जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थित दूरस्थ शिक्षा विभाग में राजनीति विज्ञान विषय में करवाये जा रहे पी जी कोर्स की परीक्षाओं के संबंध में कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। वहीं विभाग की ओर से अन्य विषयों में करवाये जा रहे पी जी कोर्स के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं करवायी जा रही हैं, जबकि कुछ विषयों की परीक्षाएं भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


पिछले वर्ष ही दूरस्थ शिक्षा विभाग की ओर से राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विषयों को पी जी कोर्स में शामिल किया गया था। विभाग ने अर्थशास्त्र विषय के  पहले सेमेस्टर की परीक्षायें करवा दी हैं। वहीं राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षाओं में देरी होने के चलते विद्यार्थियों को अपने अगले सेमेस्टर के पाठ्यक्रम को समय पर खत्म करने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


पहले विभाग की ओर से राजनीति विज्ञान विषय के पीजी कोर्स के लिए स्टडी मैटेरियल और एसाइनमेंट सप्लीमेंटरी तैयार करने में समय लगा था। उसके बाद एसाइनमेंट जमा करने के कारण काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरस्थ शिक्षा विभाग से राजनीति विज्ञान विषय में पी जी कर रहे बनतालाब के अनिल कुमार, गांधी नगर की प्रियंका और न्यू प्लाट के विवेक सूरी ने बताया कि पहले ही विभाग की ओर से स्टडी मैटेरियल और अन्य पाठ्य सामग्री जारी करने में समय लग गया था, जिसके कारण परीक्षाओं में देरी हो रही है।


वहीं विभाग की वेबसाइट पर भी परीक्षाओं से संबंधित कोई भी अधिसूचना नहीं लगायी गई है। इस संबंध में विभाग के डायरेक्टर वी डी सिंह ने कहा कि बाकी विषयों की परीक्षाएं चल रही हैं, जैसे ही परीक्षाएं खत्म होंगी, राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षाएं भी जल्द शुरू करवा दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed