फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on mirgund militant attack

मिरगुंड में आतंकियों का हमला करने का मंसूबा नहीं था: डीआईजी

Sun, 02 Aug 2015 10:36 AM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
news story on mirgund militant attack

उत्तरी कश्मीर के मिरगुंड इलाके में शुक्रवार को पुलिसकर्मियों पर हमले में शामिल आतंकियों के पुलिस के हाथ लगे पहचान पत्र नकली साबित हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहचान पत्र पर दिखाए गए साक्ष्य इस तरह की पहचान के कोई ऐसे व्यक्तियों के सोपोर और बांदीपुरा में मौजूद होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन 2 आतंकियों ने मिरगुंड इलाके में 3 पुलिसकर्मियों सहित एक चालक को हमले में घायल किया था। घटना स्थल पर नकली पहचान पत्र छोड़कर फरार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला करने का कोई मंसूबा नहीं था

news story on mirgund militant attack

उन्होंने बताया कि एक पहचान पत्र पर आतंकी का पता पाने मोहल्ला बांडीपुरा है जबकि दूसरे पर सोपोर। लेकिन दोनों पहचान पत्र नकली हैं। क्योंकि इस नाम और पते का कोई भी व्यक्ति उन इलाकों में है ही नहीं।

उत्तरी कश्मीर रेंज के डीआईजी गरीब दास के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आतंकियों का मिरगुंड इलाके में हमला करने का कोई मंसूबा नहीं था। वह श्रीनगर की ओर जा रहे थे।

उन्होंने तब हमले को अंजाम दिया जब पुलिस द्वारा उन्हें मिरगुंड के करीब रोका गया और अपने पहचान पात्र दिखने को कहा गया। इसके बाद मौके से भागने के प्रयास में आतंकवादियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं। डीआईजी ने कहा कि आतंकियों की धर पकड़ के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed