फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on lieutenant ram ragoba rane

लेफ्टिनेंट राणे के फौलादी इरादों ने बचाया था 'राजोरी' को

Mon, 13 Apr 2015 11:34 AM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
news story on lieutenant ram ragoba rane

सेना के जवानों की वीरता की गाथाएं प्रेरणाओं से भरी हैं। वर्ष 1947 में पाकिस्तानी कबायलियों से राजोरी को मुक्त कराने की गाथा भी ऐसी ही है। भारतीय सेना की उस समय दिखाई गई बहादुरी जवानों ही नहीं, स्थानीय लोगों को भी वतन के लिए मर मिटने को प्रेरित करती है।

विज्ञापन


उस दौर के हालात और सेना के जवानों की कुर्बानी याद करने के लिए ही यहां राजोरी दिवस मनाया जा रहा है। इसी शनिवार से शुरू हुआ यह समारोह 16 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन


राजोरी को कबायलियों से मुक्त कराने की जब भी बात होती है तो 37 असाल्ट फील्ड कंपनी के सेकेंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे का नाम जुबां पर आता है। उनकी शहादत के बाद उनकी याद में राजोरी में राणे हवाई पट्टी का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 8 अप्रैल 1948 का दिन था जब 4 डोगरा रेजीमेंट ने राजोरी को कबायलियों से मुक्त कराने के लिए नौशेरा से राजोरी की ओर बढ़ना शुरू किया। दुश्मनों ने रास्ते में अवरोध तथा माइनफील्ड बना रखे थे। इसके चलते बटालियन को आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा था।

राजोरी को कबायलियों से मुक्त कराने पर मिला था परमवीर चक्र

news story on lieutenant ram ragoba rane

अवरोधक इतने मजबूत थे कि टैंक भी आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। इस मुश्किल घड़ी में 37 असाल्ट फील्ड कंपनी के सेकेंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे, जो 4 डोगरा रेजीमेंट के साथ थे, उन्होंने दिलेरी के साथ सोना के आगे बढ़ने के लिए अवरोध हटाए।

जब उनकी टुकड़ी माइनफील्ड हटा रही थी तो दुश्मन द्वारा दागे मोर्टार से हमारे दो जवान शहीद हो गए। पांच जवान घायल हो गए, जिनमें राणे भी शामिल थे। इसके बावजूद राणे और उनकी टुकड़ी ने रास्ते को साफ करने का काम जारी रखा और शाम तक पूरा कर लिया। साथ ही टैंकों को राजोरी की आगे बढ़ने के लिए रास्ता खोल दिया।

नौ अप्रैल को पूरे दिन राणे तथा उनके जवान माइन हटाते रहे। जहां कहीं भी रास्ता उपयुक्त नहीं था, तो टैंकों को निकालने के लिए दूसरे रास्ते बनाए। उस समय दुश्मन आसपास के पहाड़ों पर बैठकर सभी रास्तों की निगरानी कर रहे थे। इसके बावजूद राणे टैंक में बैठकर अवरोध के पास गए और रेंगते हुए उसे हटा दिया।

11 अप्रैल को उन्होंने चिंगस तक रास्ता टैंकों के लिए खोल दिया। यही नहीं, राणे ने भारतीय सेना को राजोरी की तरफ बढ़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस वीरतापूर्ण कार्य के लिए उन्हें परमवीर चक्र से अलंकृत किया गया।

उनके प्रशंसा पत्र में उल्लेख है कि सेकेंड लेफ्टिनेंट राणे के फौलादी इरादों और अथक प्रयासों से ही सेना चिंगस तक पहुंचने में सफल हो पाई थी। शहर के गुज्जर मंडी स्थित एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) को राणे हवाई पट्टी का नाम इस शहर के रक्षक के सम्मान में दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed