{"_id":"1e4448415e1d31e2ca753bed88f0faae","slug":"news-story-on-jammu-aiims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा ने सत्ता के लिए जम्मू का सौदा किया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भाजपा ने सत्ता के लिए जम्मू का सौदा किया'
ब्यूरो/अमर उजाला,जम्मू
Updated Thu, 23 Jul 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) की स्थापना को लेकर संघर्षरत एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने सत्ता के लिए जम्मू का सौदा किया। कमेटी के चेयरमैन अभिनव शर्मा ने स्थानीय भाजपा नेताओं के उस दावे को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
जिसमें उन्होंने कहा कि वह जम्मू की जनता के जनादेश का सम्मान करते हैं और प्रधानमंत्री मोदी सहित तमाम शीर्ष नेताओं की जम्मू और लद्दाख के लोगों के साथ भावनाएं जुड़ी हैं। भाजपा जम्मू की जनता के जनादेश से ही सत्ता में है।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा के उस दावे पर भी सवालिया निशान लगाया, जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय भेदभाव समाप्त करने के लिए पीडीपी से हाथ मिलने की बात कही है। शर्मा बुधवार को तवी पुल के पास क्रमवार भूख हड़ताल के दूसरे दिन लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
चेयरमैन ने कहा कि जम्मू संभाग के लोगों की दुर्दशा इतनी बुरी कभी नहीं हुई, जितनी एक मार्च को भाजपा के पीडीपी के साथ हाथ मिलाने के बाद हुई। भाजपा ने लोगों के जनादेश को धक्का पहुंचाते हुए सेल्फ रूल और घाटी के समर्थक पीडीपी से सत्ता के लिए हाथ मिलाया।
गठबंधन के एजेंडे में भाजपा ने जम्मू के लिए कुछ नहीं रखा। शर्मा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया। क्योंकि एम्स कमेटी को उन्होंने 20 जुलाई की डेडलाइन दी थी, जो अब समाप्त हो चुकी है।
ऐसे में बातचीत का कोई औचित्य नहीं है। चेयरमैन ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि एम्स मुद्दे को धार देने के लिए बार एसोसिएशन की जनरल हाउस मीटिंग वीरवार को बुलाई गई है। जिसमें आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
भूख हड़ताल पर बैठने वालों में जम्मू अधिकार मंच के चेयरमैन राज कुमार, वाइस प्रेसीडेंट इंदर पाल सिंह, सेक्रेटरी स्वर्ण सिंह, सदस्य दविंदर सिंह सोनू, राजकुमार, कंचन भट, दीपक शर्मा, भूपिंदर लाल सलगोत्रा, रत्तन लाल पप्पू, कांशी राम, एडवोकेट ब्रिज मोहन और संजय जंडियाल शामिल रहे।
धरने को संबोधित करने वालों में रिटायर्ड सेशन जज पवित्तर सिंह, नारायण सिंह, अनान शर्मा, इंद्रजीत खजूरिया, शाम लाल बस्सों, धीरज परगाल, मदन डोगरा, कपिल शर्मा शामिल रहे।