फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on flood food thown by jk govt

पहले शहर की बिजली काटी फिर 10 करोड़ का चावल किया दफन

Mon, 01 Jun 2015 01:50 PM IST
Updated Mon, 01 Jun 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
news story on flood food thown by jk govt

छत्तीसगढ़ के चावल को दफन करने के लिए बसेनी क्षेत्र में हुए विरोध के बाद प्रशासन ने रातों रात ट्रकों को मजालता के बरनाडा क्षेत्र में पहुंचाया। बरनाडा में आनन-फानन में गड्ढे खोदकर उसमें सात ट्रक चावलों को दबा दिया गया। प्रशासन ने इतनी तैयारी की थी कि पहले पूरे क्षेत्र की बिजली बंद कर दी गई।

विज्ञापन


इसके बाद तीन जेसीबी पहुंची। एक घंटे में गड्ढे खोदे गए। हालांकि कुछ लोग जेसीबी की आवाज सुनकर बाहर आए और रात में काम लगाने की जानकारी ली तो बताया गया कि तालाब तैयार करने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। नागरिकों ने आज जम्मू कश्मीर सरकार के खिलाफ 10 करोड़ रूपये मूल्य का 5000 टन चावल सड़ने के विरोध में प्रदर्शन किया। यह चावल राज्य को बाढ़ राहत वितरण के मकसद से भेजा गया था।
विज्ञापन


आधी रात के बाद अचानक ट्रक पहुंच गए। ट्रकों से चावलों को इन गड्ढों में डाला गया और ऊपर से मिट्टी से उसे दबाकर सभी चले गए। इस मामले में प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को भनक भी नहीं लगने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरनाडा में दबाया गया अन्न

news story on flood food thown by jk govt

पुलिस टीम भी जिला पुलिस हेडक्वार्टर से गई और चावल दफनाए जाने तक साथ रही। ताकि कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा नहीं हो। इस पूरे में प्रशासन या स्थानीय लोगों ने कुछ भी खुलकर नहीं कहा। सूत्रों के अनुसार करीब दस ट्रक खराब चावलों से भरे हुए थे। जो फेंके गए और ट्रकों को अनलोड किया गया।

गद्दी सिप्पी हास्टल की इमारत में रखे इन चावलों की बोरियां अभी भी मौजूद हैं। इन बोरियों में रखे करीब पचास हजार क्विंटल चावलों को भी गुपचुप तरीके से अलग-अलग जगहों पर दफनाया जाएगा। सूत्रों ने बताया पूरी प्रक्रिया गुपचुप तरीके से रात के समय की जाएगी।

प्रशासन के लिए इन खराब चावलों को दफनाना मुसीबत बन गया है। इतनी संख्या में खराब चावलों की बोरियों को दफनाने के लिए काफी समय चाहिए। लोगों का गुस्सा भड़कने की भी आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed