JK: पूर्व मंत्री के नाम से फेसबुक पर गलत टिप्पणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व वन मंत्री बाली भगत ने एनएसयूआई रियासी डिस्ट्रिक्ट नामक फेसबुक के अकाउंट के संचालक के खिलाफ दोमाना थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई है।
पूर्व मंत्री ने शिकायत में कहा कि उक्त अकाउंट के संचालक ने उनके नाम से गलत टिप्पणी जारी की, जिससे उनकी छवि को धक्का लगा है। दोमाना पुलिस के अनुसार मंत्री की शिकायत उन्हें प्राप्त हुई है। उस पर कार्यवाही की जा रही है।
शिकायत में बाली भगत ने कहा कि 16 जनवरी 2016 को शाम 6 बजकर 14 मिनट पर उक्त अकाउंट के संचालक ने उनके नाम से गलत टिप्पणी वाला स्टेटस जारी किया।
अपने फेसबुक अकाउंट से उक्त टिप्पणी का खंडन किया
उसमें कहा गया कि पूर्व मंत्री बाली भगत ने जम्मू में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए गलत और अशोभनीय टिप्पणी जारी की। अगले दिन वह स्टेटस पढ़कर आश्चर्यचकित रह गए।
उन्होंने तत्काल अपने फेसबुक अकाउंट से उक्त टिप्पणी का खंडन किया। इस पोस्ट से जनता में उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी भी इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं किया है।
मंत्री ने दोमाना थाने में दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि मामले में कानून के अनुसार तत्काल आईटी एक्ट की धारा 66-ए के तहत आवश्यक कार्यवाही की जाए।