फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on aadhar card making

सावधान: आधार कार्ड बनाने के नाम पर ऐंठे पैसे

Thu, 05 Nov 2015 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 05 Nov 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
news story on aadhar card making

आधार कार्ड के नाम पर स्कूली बच्चों के अभिभावकों से पैसे ऐंठने की शिकायत पर सरकारी मुलाजिम पर मामला दर्ज किया गया है। गांधी नगर के एसडीपीओ को इस मामले की जांच करने के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


जिला उपायुक्त के पास शिकायत पहुंचने पर सारी कार्रवाई की गई है। गंग्याल पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और 5/2 पीसी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


कुंजवानी क्षेत्र में राकेश कुमार निवासी कुंजवानी को जिला प्रशासन की ओर से आधार कार्ड बनाने का जिम्मा दिया गया है। वह कई दिनों से स्कूलों में जाकर बच्चों के आधार कार्ड बना रहा था, लेकिन इसके लिए प्रत्येक बच्चे के अभिभावक से पांच-पांच सौ रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत जिला उपायुक्त के पास पहुंच गई। जिला उपायुक्त ने जांच करते हुए लोगों से पूछताछ की। इसमें इस बात की पुष्टि हो गई कि कर्मचारी लोगों से पैसे ले रहा है।

जिला उपायुक्त ने गंग्याल पुलिस में राकेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। एसडीपीओ गांधी नगर मामले की जांच करेंगे।


एसएचओ गंग्याल अजय जम्वाल का कहना है कि राकेश के खिलाफ जिला उपायुक्त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वह सरकारी मुलाजिम है, लेकिन किस विभाग का है, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी को अभी पकड़ा नहीं गया है। 420, 5/2 पीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed