फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news regarding prepration amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा के लिए सजाया जा रहा श्रीराम मंदिर

Thu, 04 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 04 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
news regarding prepration amarnath yatra

जुलाई माह के पहले सप्ताह से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए मंदिरों के शहर जम्मू में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। भगवती नगर स्थित आधार शिविर के अलावा राम मंदिर में श्रद्धालुओं और साधु-संतों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था बनाने के लिए भी जोर-शोर के साथ तैयारी की जा रही है। इन लोगों के रहने के लिए श्री राम मंदिर और गीता भवन में व्यवस्था की जाती है।

विज्ञापन


वहीं श्री राम मंदिर और गीता भवन की कमेटियों के सदस्य मंदिर और भवन के परिसर में साफ-सफाई से लेकर अन्य मरम्मत का कार्य करवा रहे हैं, ताकि यात्रा के दौरान आने वाले साधु-संत और अन्य यात्रियों को रहने के लिए उचित व्यवस्था मुहैया करवाई जा सके। पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर के महंत रामेश्वर दास ने बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा को शुरू होने में एक महीने तक का समय पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


इसके साथ ही यात्रा में आने वाले साधु-संतों को उचित व्यवस्था मुहैया करवाने के लिए श्री राम मंदिर कोई भी कमी नहीं रहने देगा। उन्होेंने बताया कि मंदिर और मंदिर परिसर की पूरी साफ-सफाई करवाई गई है और अभी मंदिर, मंदिर परिसर और हालों में रंग-रोगन का काम करवाया जा रहा है। परेड ग्राउंड के सामने स्थित गीता भवन के कमेटी के सदस्य जगदीश ने बताया कि भवन और परिसर के मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भवन के शौचालयों और अन्य टूटी हुई जगहों की मरम्मत कार्य के बाद साफ सफाई के साथ ही रंग-रोगन का कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन की पूरी कोशिश है कि श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले साधु-संतों को अच्छी और बेहतर सुविधा मुहैया करवायी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed