फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news regarding illegal mining in kathua

अवैध खनन: तय नियमों के तरह हो रही माइनिंग

Mon, 22 Jun 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Mon, 22 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
news regarding illegal mining in kathua

राज्य में खनन के मामले में स्थानीय निवासी अंकुर शर्मा ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। रावी दरिया में तय नियमों से अधिक खनन और इससे लोगों को पेश आ रही समस्याओं का हवाला देकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी पत्र की कॉपी भेजी गई है। वहीं माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रावी दरिया में खनन तय नियमों और राज्य सरकार द्वारा टेंडर अलाटमेंट की कार्रवाई को पूरा करने के बाद ही किया जा रहा है। रोशनी भूमि घोटाले और स्टेट लैंड पर अवैध कब्जों के खिलाफ कोर्ट में पहले से जनहित याचिका दाखिल कर चुके अंकुर ने बताया कि रावी दरिया में खनन सभी नियमों और न्यायालय के आदेशों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। उन्होंने खनन माफिया और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच संबंधों का हवाला भी इस पत्र में दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे राज्य के पर्यावरण पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि रावी दरिया में न सिर्फ माइनिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है बल्कि अवैध स्टोन क्रशरों पर कार्रवाई से भी प्रशासन हाथ खींच रहा है। जिला उपायुक्तों से लेकर मजिस्ट्रेट तक गुहार लगा चुके लोगों के हक में प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करने को भी उन्होंने चिंताजनक बताया। अंकुर ने सरकार से इस संदर्भ में उचित कदम उठाकर लोगों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जियोलॉजी और माइनिंग विभाग के जिला अधिकारी बोधराज ने बताया कि रावी दरिया में खनन तय नियमों और सरकार द्वारा टेंडरिंग की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल आई बाढ़ में न सिर्फ नदी नालों और दरिया में सही तरीके से सिल्टिंग हुई है, बल्कि सरकार को इससे इस साल की पहली तिमाही में ही चार करोड़ से अधिक का राजस्व भी हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि रावी में खनन पर विभाग समय-समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करता है और उल्लंघन करने वालों को बाकायदा जुर्माना किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed