{"_id":"285221b64d06fdf3a2b08c2c273b41d6","slug":"news-about-vaishno-devi-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं में भारी उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं में भारी उछाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Sat, 16 Aug 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी उछाल देखने को मिला। 50 हजार के करीब भक्तों ने शुक्रवार को माता के दर्शन किये। इस बीच जारी भारी बारिश के कारण भक्तों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम तक तीस हजार से अधिक यात्री भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। जबकि कक्ष के बंद होने को अभी समय शेष था। इससे पहले शुक्रवार को 49 हजार 748 श्रद्धालुओं ने भवन में माथा टेका था।
विज्ञापन
यात्रा में अधिकता का आलम यह रहा पंजीकरण कक्ष के बाहर लगने वाली कतार एक किलोमीटर से भी अधिक लंबी रही। यात्रियों के लिए सबसे अधिक परेशानी यह रही कि उन्हें नए पंजीकरण सिस्टम के कारण बच्चों को भी साथ लेकर कतारबद्ध होना पड़ा। बारिश के कारण कतार में खड़े भक्तों को परेशानी भी हुई।
विज्ञापन
भवन से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण यात्री दरबदर होते देखे गए। रुकने का स्थान पाने के लिए हर कोई परेशान रहा। भारी भीड़ का आलम यह था कि कई यात्री बिना दर्शन किए ही वापस लौटने की बात कहते दिखे।
बारिश के शुक्रवार व शनिवार को कटड़ा-सांझी छत के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा भी बाधित रही। इसके साथ ही शुक्रवार की रात धर्मनगरी सहित भवन मार्ग पर भी बिजली सप्लाई प्रभावित हुई।