फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about sanitation conditions of jammu

इन हालात में तो गंदा ही रहेगा हमारा शहर

Wed, 27 May 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 27 May 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
news about sanitation conditions of jammu

नगर निगम की चीफ ट्रांसपोर्ट सेक्शन (सीटीओ) आधे वाहन चालकों के सहारे काम चला रही हैं, जिस कारण शहर से कचरा उठाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। अधिकारी दायें-बायें से जुगाड़ लगाकर खानापूर्ति कर रहे हैं। नगर निगम के 150 वाहन 96 चालक के जिम्मे हैं। इनमें से भी रोजाना एक दर्जन से ज्यादा वाहन चालक छुट्टी पर रहते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि परमानेंट स्टाफ में कुछ लाइसेंस धारकों को वाहन चलाने की अनुमति दी गई है, ताकि चालकों की किल्लत को खत्म किया जा सके।

विज्ञापन


नगर निगम के सीटीओ सेक्शन में 150 वाहन हैं। इनमें से 115 वाहन शहर में से कचरा उठाने वाले हैं। इसके अलावा चार पानी के टैंकर, तीन ट्रैक्टर, जेसीबी और अधिकारियों के वाहन भी शामिल हैं। बड़ी मुश्किल यह सामने आ रही है कि इन 150 वाहनों के लिए चालक पूरे करना निगम के लिए चुनौती बन गई है। शहर के कुछ इलाकों में कचरा रोजाना नहीं उठने से स्थानीय लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


लोग (24 गुणा 7) हेल्प लाइन नंबर के जरिये भी अपनी समस्याएं निगम को बता रहे हैं, जिनका बमुश्किल से हल हो पा रहा है। निगम ने वाहनों को चलाने के लिए अधिकतर कांट्रैक्चुअल चालकों को ही लगाया हुआ है। उनकी भी संख्या कम है। ऐसी स्थिति कई वर्षों से बनी हुई है। मुश्किल घड़ी में स्टाफ के गैरहाजिर होने पर निगम ने कुछ दिन पहले तीन मुलाजिमों को सस्पेंड भी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर बिखरता है कचरा  
लोगों का आरोप है कि निगम के कचरा ढोने वाले वाहनों पर कचरा सही से ढका नहीं जाता है, जिस कारण कचरा सड़कों पर बिखरता है, जो राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनता है। सड़क पर बिखरा यह कचरा प्रदूषण भी फैलाता है।  


चालकों के पद भरने की कवायद जल्द  
नगर निगम के एक अधिकारी के मुताबिक कारपोरेशन की जब रि-आर्गेनाइजेशन हुई थी, तभी वाहन चालकों के पदों को मंजूरी दी गई थी, जिसे अब भरने की कवायद शुरू की गई है। वाहनों को चलाने के लिए आ रही चालकों की दिक्कतों को जल्द ही खत्म किया जाएगा, जिसके बाद शहर के प्रत्येक हिस्से से कचरा उठाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed