फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about row in jkca

जेकेसीए में फिर बढ़ी रार, कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 16 Jul 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 16 Jul 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
news about row in jkca

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की खींचतान फिर सुर्खियों में है। एसोसिएशन की बैठकों को लेकर दो धड़े आमने-सामने आ गए हैं। एक धड़े ने चेयरमैन को अयोग्य करार दिया है तो दूसरी ओर जेकेसीए के चेयरमैन ने श्रीनगर में हाल ही में बैठक करने पर दूसरे धड़े (जम्मू विंग के उपचेयरमैन) को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन


ताजा नोटिस में चेयरमैन अलग से आगामी 24 जुलाई को प्रधान डा. फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में श्रीनगर में एसोसिएशन की वर्किंग कमेटी की बैठक करवाने की बात कह रहे हैं तो दूसरे धड़े में जम्मू विंग के उपचेयरमैन ने अलग से नोटिस जारी कर पहले ही श्रीनगर में बीस जुलाई को वर्किंग कमेटी की बैठक बुला डाली है।
विज्ञापन


इन दो धड़ों की बैठकों को लेकर एसोसिएशन के सदस्यों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गत जून के आखिरी सप्ताह में श्रीनगर में एसोसिएशन की वर्किंग कमेटी की बैठक करवाने पर चेयरमैन अरविंदर सिंह मिक्की ने जम्मू विंग के उपचेयरमैन राकेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, लेकिन मामला यहां भी ठंडा नहीं हुआ और जुलाई में दो धड़ों ने अलग से बैठकों के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उपचेयरमैन ने वीरवार को बीस जुलाई की बैठक के लिए नया नोटिस जारी किया। चेयरमैन सिंह का आरोप है कि वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाने का अधिकार प्रधान, चेयरमैन और महासचिव को है, लेकिन जम्मू विंग के उपचेयरमैन असंवैधानिक ढंग से बैठकें करके एसोसिएशन के सदस्यों को गुमराह कर रहे हैं।

डा. फारूक अब्दुल्ला आगामी 19 जुलाई को लंदन से वापस पहुंच रहे हैं और वह 24 जुलाई को श्रीनगर में वर्किंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उधर, जम्मू विंग के उपचेयरमैन राकेश कुमार का कहना है कि श्रीनगर में गत जून में हुई असाधारण जनरल काउंसिलिंग की बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें नोटिफिकेशन निकालने के अधिकार दिए हैं।


उनका कहना है कि वह जेकेसीए के संविधान के मुताबिक ही अपने अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित क्लब के किसी चुनाव के मामले में चेयरमैन को अयोग्य करार दिया है। उनके अनुसार कारण बताओ नोटिस का जवाब महासचिव को दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed