{"_id":"6c73c41b1503cb55c72b71189890f32a","slug":"news-about-kausar-nag-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चसाना से आगे बढ़ी कौसर नाग यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चसाना से आगे बढ़ी कौसर नाग यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 30 Jul 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दूरदराज इलाके में मौजूद कौसर नाग धार्मिक स्थान के लिए यात्रियों का जत्था बुधवार की सुबह चसाना के लिए रवाना हुआ। इससे पहले सोमवार की शाम को यात्रा के लिए छड़ी यात्रा निकाली गई थी।
मंगलवार को यात्रा में शामिल लोग जयकारे लगाते हुए कसबे के चौक चबूतरा से बस अड्डे तक पहुंचे, जहां पर लोगों ने उनका स्वागत किया और फूलों की बारिश की थी।
गौरतलब है कि स्वामी रामशरण दास जी महाराज की अध्यक्षता में रवाना हुई है। यह यात्रा मंगलवार को माहौल तहसील के चसाना में पहुंची थी यहां पर रात्रि विराम कर आज चसाना के लिए रवाना हो गई।
वहां स्थानीय लोगों के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सारे इंतजाम किये गए थे। बताया जाता है कि कौसर नाग यात्रा का यह स्थान काफी पैदल चल कर आता है।
कम से कम तीन दिन पैदल चलना पड़ता है। यात्रा में शामिल लोग नागपंचमी के अवसर पर वहां पर बनी हुई झील में स्नान करेंगे।
इस बीच बारिश में श्रद्धालुओं को परेशानी भी होती है। मंगलवार को रवाना हुई इस यात्रा के जाने के दौरान स्थानीय विधायक बलदेव राज शर्मा के अलावा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति शील मगोत्रा, कावला सिंह, विशाल पंडोत्रा, सुरिंदर शर्मा, शंभू नाथ त्रिपाठिया, राज कुमार शर्मा, टाकन दास आदि मौजूद थे।