फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about kausar nag yatra

आज चसाना से आगे बढ़ी कौसर नाग यात्रा

Wed, 30 Jul 2014 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 30 Jul 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
news about kausar nag yatra
जिले के दूरदराज इलाके में मौजूद कौसर नाग धार्मिक स्थान के लिए यात्रियों का जत्था बुधवार की सुबह चसाना के लिए रवाना हुआ। इससे पहले सोमवार की शाम को यात्रा के लिए छड़ी यात्रा निकाली गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को यात्रा में शामिल लोग जयकारे लगाते हुए कसबे के चौक चबूतरा से बस अड्डे तक पहुंचे, जहां पर लोगों ने उनका स्वागत किया और फूलों की बारिश की थी।

गौरतलब है कि स्वामी रामशरण दास जी महाराज की अध्यक्षता में रवाना हुई है। यह यात्रा मंगलवार को माहौल तहसील के चसाना में पहुंची थी यहां पर रात्रि विराम कर आज चसाना के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


वहां स्थानीय लोगों के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सारे इंतजाम किये गए थे। बताया जाता है कि कौसर नाग यात्रा का यह स्थान काफी पैदल चल कर आता है।

कम से कम तीन दिन पैदल चलना पड़ता है। यात्रा में शामिल लोग नागपंचमी के अवसर पर वहां पर बनी हुई झील में स्नान करेंगे।

इस बीच बारिश में श्रद्धालुओं को परेशानी भी होती है। मंगलवार को रवाना हुई इस यात्रा के जाने के दौरान स्थानीय विधायक बलदेव राज शर्मा के अलावा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति शील मगोत्रा, कावला सिंह, विशाल पंडोत्रा, सुरिंदर शर्मा, शंभू नाथ त्रिपाठिया, राज कुमार शर्मा, टाकन दास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed