फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about jammu bandh

बंद में यात्रियों को होना पड़ रहा परेशान

Sun, 02 Aug 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 02 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
news about jammu bandh

पिछले तीन दिन से जम्मू बंद के चलते बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। आलम यह है कि शहर में कुछ आटो चालक और टैक्सी सूमो द्वारा यात्रियों से मनमानी वसूली की जा रही है।

विज्ञापन


यात्रियों को भी मजबूरन पैसे देने पड़ रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशान होना पड़ रहा है। कटड़ा जाने वाले वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर आने वाले 80 फीसदी यात्री सेना के जवान और कटड़ा के वैष्णो देवी के श्रद्धालु होते हैं। जम्मू पहुंचते ही यात्रियों को बस स्टैंड पहुंचना होता है, लेकिन यहां पहुंचने के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य स्थानों से रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। रविवार को डोगरा चौक पर खड़े कुछ यात्रियों से बात करने पर दिल्ली के मयंक शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए आटो चालक तीन सौ रुपये मांग रहा है।


मयंक के साथ उनका परिवार भी था। उन्होंने कहा कि वे लोग कटड़ा गए हुए थे। वहां से वापस जम्मू लौटे, लेकिन अब स्टेशन तक पहुंचना भी महंगा हो रहा है।

वहीं कश्मीर से जम्मू आने वाले पर्यटकों को भी परेशान होना पड़ रहा है। पर्यटकों को जम्मू पहुंचने के लिए टैक्सी सूमो के दुगने से तीन गुणा अधिक दाम देने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed