फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about hot weather in jammu

दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी

Wed, 15 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 15 Jul 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
news about hot weather in jammu

दो दिन की राहत के बाद जम्मू संभाग में गर्मी के साथ उमस ने फिर जोर पकड़ लिया है। मंगलवार को संभाग के अधिकांश हिस्सों में पारा सामान्य या उससे ऊपर चला गया। घाटी में तापमान नीचे रहने से मौसम सुहाना बना हुआ है। इस बीच विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कश्मीर और जम्मू संभाग के इक्का-दुक्का स्थानों पर बारिश हो सकती है, लेकिन लद्दाख में मौसम साफ रहेगा। जम्मू में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन उमस ने पीछा नहीं छोड़ा है। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 75 फीसदी रहा।
विज्ञापन


बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री चढ़कर 29.6 डिग्री तक पहुंच गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी तपिश बढ़ी है। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री चढ़कर 31.6 और न्यूनतम दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां आर्द्रता का प्रतिशत 78 फीसदी रहा। बटोत में थोड़ी राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दिन का अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह में अधिकतम 30.3 और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.7 और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां चौबीस घंटों में 1.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 27.1 और न्यूनतम दो डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। घाटी में सुहाने मौसम का अमरनाथ यात्री मजा लूट रहे हैं। लेह में अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम 12.4 तथा कारगिल में अधिकतम 21.2 और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


घाटी के अन्य हिस्सों में काजीकुंड में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.9, कुपवाड़ा में चार डिग्री कम 26.2 और कुकरनाग में सात डिग्री कम 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed