{"_id":"1c4265421f1ecab7ef7ecf1a4eca08c0","slug":"news-about-electricity-cut-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को और ज्यादा होगी बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को और ज्यादा होगी बिजली कटौती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही यह सुकून भरी खबर नहीं है मगर एकदम दुरुस्त है कि गर्मी के मौसम में अभी और बिजली कटौती के टार्चर को सहना ही पड़ेगा। लोगों पर भीषण गर्मी और बिजली की अघोषित कटौती की मार पड़ रही है। बिजली के लिए लोगों में हाहाकार मचा है। शुक्रवार को तो हर पंद्रह से बीस मिनट पर बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभाग के ग्रीष्मकालीन जोन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बिजली की मांग बढ़कर 1300 मेगावाट के करीब है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में हालत यह है कि बमुश्किल 650 से 700 मेगावाट बिजली उपलब्ध हो पा रही है। मांग ज्यादा और बिजली कम होने से कमजोर बिजली ढांचा ओवरलोड को सहन नहीं कर पा रहा है। इस वजह से ट्रांसफार्मर धड़ाधड़ जल रहे हैं। बिजली लाइनों के अलावा रिसीविंग और ग्रिड स्टेशनों पर दबाव पड़ने से ढांचागत समस्याएं सामने आ रही हैं। बिजली ढांचे को ओवरलोड से जलने से बचाने के लिए विभाग के पास बिजली कट करने के अलावा ओर कोई विकल्प नहीं रह गया है।
विज्ञापन
जम्मू जिले के विभिन्न इलाकों में करीब पचास ट्रांसफार्मर शुक्रवार को ही जल गए हैं। ट्रांसफार्मर बैंकों में स्टैंड बाय ट्रांसफार्मर नहीं बचे हैं। ऐसे में जले ट्रांसफार्मर को ही दुरुस्त कर संबंधित इलाके में लगाया जा रहा है। हालात खराब होते देख बिजली विभाग ने निजी फैक्टरियों में ट्रांसफार्मर मरम्मत करवाने का काम शुरू किया है, लेकिन इससे भी बात नहीं बन रही है।
विज्ञापन
कटौती न हो तो जल जाएगा ढांचा: चीफ इंजीनियर
बिजली विभाग के ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के चीफ इंजीनियर अजय गुप्ता का कहना है कि ढांचे पर ओवरलोड हद से ज्यादा बढ़ गया है। कहीं बिजली की लाइन जल रही है तो कहीं ट्रांसफार्मर। गर्मी में मांग बेहद बढ़ गई है। एसी का जमकर प्रयोग हो रहा है। इस वजह से ढांचे को ओवरलोड से जलने से बचाने के लिए अघोषित कटौती का सहारा लेना पड़ता है। अगर ऐसा न किया जाए तो ढांचा ही जल जाएगा। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में हालात में ज्यादा सुधार के संकेत तो नहीं हैं, लेकिन अगर उपभोक्ता बिजली का विवेकपूर्ण ढंग से प्रयोग करें तो सुधार आ सकता है।
पेयजल सप्लाई में भी रोड़ा
पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री चौधरी सुखनंदन कुमार का कहना है कि बिजली कटौती की वजह से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि पेयजल आपूर्ति का पूरा सिस्टम पंपिंग पर निर्भर करता है और बिजली होने पर ही पंप काम कर पाते हैं। इस बड़ी समस्या के बावजूद विभाग को पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित बनाने के दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं।
कल अतिरिक्त बिजली कटौती
रविवार को जम्मू जिले के कई इलाकों में सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक बिजली का शटडाउन रहेगा। बाड़ी ब्राह्मणा ग्रिड स्टेशन में जरूरी मरम्मत कार्य की वजह से बिजली विभाग की ओर से शटडाउन लिया गया है। इस वजह से बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रियल एरिया, करथौली, विजयपुर, रामगढ़, जख, सरोर, गुडा सलाथिया, राया, मंडाल, समैलपुर, बीरपुर इंडस्ट्रियल कांप्लेक्स और ग्रेटर कैलाश इलाके में बिजली गुल रहेगी।