फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about diarrhea in jammu

जम्मू के आधा दर्जन गांव डायरिया की चपेट में

Fri, 17 Jul 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 17 Jul 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
news about diarrhea in jammu

बरसात का मौसम शुरू होते ही पहाड़ी इलाकों को डायरिया ने अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बीते दो दिन में ही महानपुर से सटे चनेरा गांव में दर्जनों ऐसे मामले सामने आए हैं। बुधवार को जहां महानपुर पीएचसी और चनेरा सब सेंटर में मरीजों का तांता लगा रहा, वहीं वीरवार को भी लगातार मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इन अस्पतालों में अब तक करीब 60 मरीज दाखिल करवाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


इतने ही अन्य लोगों के डायरिया से ग्रस्त होने का अंदेशा जताया जा रहा है। मामले बढ़ने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने बिलावर से डाक्टरों की टीम को बुधवार रात ही चनेरा सब सेंटर में भेज दिया है। इसके साथ ही विभाग ने गांव के घर-घर में क्लोरीन बंटवाकर लोगों को जागरूक करने की दिशा में काम तेज कर दिया है। वीरवार को चनेरा पहुंची पीएचई विभाग की टीम ने आसपास की छह बावलियों से पानी के सैंपल भरे।
विज्ञापन


इसके साथ ही गांव में की गई पानी सप्लाई के भी सैंपल भरे गए हैं। बुधवार शाम से चनेरा और आसपास के गांव में अचानक लोगों को डायरिया की शिकायत के बाद अचानक दर्जनों मरीजों को सब सेंटर में भर्ती करवाया गया। कुछ मामलों को महानपुर पीएचसी ले जाया गया। सूचना मिलते ही बिलावर से दो डाक्टर स्पेशल ड्यूटी पर चनेरा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब सेंटर सीनियर फार्मासिस्ट रूपिंद्र डोगरा ने बताया कि बुधवार रात पैंतीस और वीरवार को तेरह नए मामले सामने आए हैं। बावलियों का दूषित पानी पीने से एक साथ दर्जनों लोगों को डायरिया के लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों का इलाज जारी है, जबकि अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed