फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about bjp membership drive in jammu

भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद

Sun, 18 Jan 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 18 Jan 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
news about bjp membership drive in jammu

जम्मू-कश्मीर में भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद पार्टी ने शुरू कर दी है। 31 मार्च तक 11 लाख नये सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य लेकर पार्टी के नेताओं ने रियासत के कोने कोने में पहुंचने की प्रक्रिया का आगाज कर दिया है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश नेतृत्व को महा सदस्यता अभियान में कोई कमी नहीं रखने के निर्देश जारी किए है। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा संभाग के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे है।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि 11 लाख सदस्यों को महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत पार्टी से जोड़ने का जम्मू-कश्मीर में लक्ष्य रखकर काम किया जा रहा है। पोलिंग बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला, तहसील, ब्लाक और पोलिंग बूथ स्तर की कमेटियां बनाई गई है। प्रदेश सचिव मुनीश शर्मा को महा सदस्यता अभियान का राज्य प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के नेता टोलियां बनाकर घर घर जाकर पार्टी के साथ नये सदस्यों को जोड़ रहे है। सदस्यता अभियान का मकसद पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है। लद्दाख और कश्मीर में भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed