{"_id":"a767a76ec9f3d79ad4088fce91fa53c8","slug":"news-about-amarnath-yatra-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर चढ़कर बोल रहा भोले बाबा का नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर चढ़कर बोल रहा भोले बाबा का नशा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 11 Jul 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे शिव भक्तों का जोश सिर चढ़कर बोल रहा है। मंदिरों के शहर जम्मू में देशभर से रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। क्या बच्चे क्या बड़े हर किसी के चेहरे पर भोले की आस्था देखते ही बन रही है। हालत यह है कि जम्मू हाट में आन स्पॉट पंजीकरण केंद्रों पर दोनों ट्रैक से कोटा बढ़ाने के बावजूद पंजीकरण के लिए भारी भीड़ पहुंच रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
शनिवार को जम्मू हाट में पंजीकरण कोटा बढ़ाकर बालटाल से 800 और पहलगाम से 700 के साथ कुल 1500 यात्रियों का पंजीकरण किया गया। गत शुक्रवार को यह कोटा 1200 ही था। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आन स्पॉट पंजीकरण केंद्रों पर कई बार कोटे को बढ़ाया जा चुका है, लेकिन यात्रियों की मानें तो भोले के भक्तों की इतनी बड़ी भीड़ के लिए यह कोटा काफी कम है। राजस्थान से आए राजेश्वर दत्त ने कहा कि वह पिछले कई साल से बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस साल यात्रा में वृद्धि होने की भी उम्मीद है। लिहाजा जेएंडके सरकार को चाहिए कि आन स्पॉट पंजीकरण कोटे को बढ़ाकर यात्रियों को राहत दी जाए। एक अन्य श्रद्धालु मध्य प्रदेश निवासी शिवराज ने कहा कि आन स्पॉट पंजीकरण केंद्रों पर एक समस्या भाषा की भी आ रही है। यात्रा के लिए देशभर के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन पंजीकरण से लेकर अन्य दूसरी सुविधाएं पाने के लिए उन्हें स्थानीय भाषा न आने से परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
इससे कई बार कर्मियों से बेहतर संपर्क में कसर रह जाती है। राज्य सरकार को इस समस्या का भी हल करना चाहिए। इस बीच पंजीकरण केंद्रों से रोजाना एक हजार से अधिक मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। यात्रियों की भारी भीड़ से जम्मू हाट में मेले जैसा माहौल है। हर कोई पंजीकरण पाने के लिए आगे रहना चाहता है।
आन स्पॉट पंजीकरण के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ने का एक बड़ा कारण अगली तिथियों के पंजीकृत श्रद्धालुओं का तय तिथियों से पहले ही आन स्पॉट पंजीकरण के लिए पहुंचना है।