फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा की सफलता को किया गया ये काम

Tue, 02 Jun 2015 11:06 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 02 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
news about amarnath yatra

आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की सफलता के लिए मंगलवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से चंदनबाड़ी में प्रथम पूजा की गई। पारंपरिक पहलगाम-पवित्र गुफा ट्रैक पर वैदिक मंत्रों के बीच हुई इस पूजा में भोले नाथ से सुख-समृद्धि की कामना की गई। यात्रा से दो दिन पूर्व तीस जून तक सभी यात्रा प्रबंधों को मुकम्मल बनाने के निर्देश दिए गए। इस बीच बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर (सीईओ) पीके त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ चंदनबाड़ी में एसेस कंट्रोल गेट पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

विज्ञापन


सीईओ ने आरएंडबी विभाग को कंट्रोल गेट पर शेल्टर शेड के साथ सभी क्षतिग्रस्त ढांचे की मरम्मत करने के निर्देश दिए। यात्रा कैंपों में सरकारी विभागों के इंजीनियरों और अधिकारियों के अलावा अन्य दूसरी एजेंसियों को युद्धस्तर पर काम करने को कहा गया। पहलगाम और बालटाल ट्रैक पर बर्फ हटाने का काम चल रहा है। अमरनाथ यात्रा मौसम के मिजाज पर काफी निर्भर रहती है। यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इस दौरान अतिरिक्त सीईओ जतिंद्र कुमार सिंह, जीएम (कार्य) आरके पंडिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


15 जून तक ट्रैक क्लीयर होने की उम्मीद
जिला उपायुक्त अनंतनाग (यात्रा आफिसर) बशीर अहमद खान ने कहा कि आगामी 15 जून तक अमरनाथ यात्रा ट्रैक से बर्फ हटाकर क्लीयर कर दिया जाएगा, जिसके बाद यात्रा कैंपों में चावल, चीनी, एलपीजी, लकड़ी आदि जरूरी सामग्री पहुंचाई जाएगी। मंगलवार को पहलगाम में एक उच्चस्तरीय बैठक में खान ने इसकी जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने टेंट, शौचालय, सफाई और अन्य दूसरे इंतजामों पर अफसरों से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यात्रा के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के मानदंडों का पालन करते हुए ट्रैक को 12 फीट बनाने को कहा। यात्रा के दौरान वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए बेस्ट सामग्री को वैज्ञानिक तरीके  से नष्ट किया जाएगा। सभी यात्रियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र देखे जाएंगे। यात्रियों को आईएसएम, एलोपैथिक और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed