{"_id":"f42c28196635883d0d97be42c5c0b6ef","slug":"news-about-amarnath-pilgrims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: तीन दिन में 30 हजार का आंकड़ा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: तीन दिन में 30 हजार का आंकड़ा पार
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 05 Jul 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा के आगे बढ़ने के साथ यात्रियों में उत्साह और जोश चरम पर है। हर जत्थे के साथ पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से भोले के भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यात्रा के तीसरे दिन पवित्र गुफा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 12,416 श्रद्धालुओं ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इस तरह तीन दिनों में अब तक 30,737 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने तत्काल पंजीकरण के स्लाट में भी इजाफा किया है। बोर्ड के सीईओ के अनुसार 2 से 6 जुलाई तक के लिए 13,550 स्लाट और 7 से 8 जुलाई के लिए 8,650 स्लाट जारी किए गए हैं। सीईओ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बिना पर्याप्त मेडिकल सर्टिफिकेट के यात्रा न करें। पहलगाम और बालटाल रूट से रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों ट्रैक के बेस कैंप यात्रियों से खचाखच भरे पड़े हैं। बेस कैंपों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु सीधे ही यात्रा के लिए निकल रहे हैं। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने शनिवार को भोले के दरबार में हाजिरी देकर रियासत की सुख समृद्धि की कामना की। स्वास्थ्य मंत्री ने यात्री श्राइन शिविर में यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने राउंड द क्लाक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ पर्याप्त आक्सीजन सिलेंडरों का स्टाक रखने के निर्देश दिए। जम्मू आधार शिविर से शनिवार को चौथे जत्थे में 2049 यात्री रवाना हुए। इसमें 1418 पुरुष, 406 महिला, 25 बच्चे और 200 साधु शामिल रहे। यात्रा के लिए आन स्पाट पंजीकरण केंद्रों में यात्रियों की भारी भीड़ पहुंच रही है।
उधर, रियासत के प्रवेश द्वार लखनपुर में भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लखनपुर से 5,614 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया।