{"_id":"60b06a538ebc3e7fcc23be42","slug":"newborn-s-body-found-outside-a-shop-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: दुकान के बाहर मिला नवजात का शव छोड़ गया कई सवाल, इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: दुकान के बाहर मिला नवजात का शव छोड़ गया कई सवाल, इलाके में सनसनी
Fri, 28 May 2021 09:28 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 28 May 2021 09:28 AM IST
सार
जम्मू में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक दुकान के बाहर नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
जम्मू शहर की पुरानी मंडी स्थिति एक दुकान के बाहर नवजात शिशु का शव मिला है। नवजात का शव दुकाने के बाहर पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा शव को देखने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लिया। घटना गुरुवार देर शाम की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना कि देर शाम नवजात के शव को दुकान के बाहर रखा गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में सीसीटीवी लगे हैं, पुलिस सीसीटीवी की जांच कर पता कर सकती है।
विज्ञापन